{"_id":"5f8c9e1f8ebc3e9b9f372286","slug":"33-kv-line-jumper-blew-up-electricity-burning-for-hours-haldwani-news-hld401064548","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवी लाइन के जंपर फुंके, घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवी लाइन के जंपर फुंके, घंटों गुल रही बिजली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। 33केवी लाइन के जंपर उड़ने से रविवार को टीपीनगर उपकेंद्र के पांचों फीडर ठप हो गए। इससे दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। 132 केवी उपकेंद्र काठगोदाम में केबल बाक्स फुंकने के कारण धौलाखेड़ा में भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
रविवार सुबह टीपी उपकेंद्र के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके के कारण टीपीनगर उपकेंद्र से निकलने वाले बेलबाबा, देवलचौड़, मंडी, जजफार्म और तल्ली हल्द्वानी फीडर ठप हो गया। इससे दो घंटे तक दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही। 33 केवी लाइन के जंपर ठीक करने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी।
दूसरी ओर 132 केवी उपकेंद्र काठगोदाम से धौलाखेड़ा को आपूर्ति होती है। 132 केवी उपकेंद्र काठगोदाम में केबल बाक्स फुंकने के कारण धौलाखेड़ा के भी दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि टीपीनगर उपकेंद्र से बनाए गए रिंग मेन्य के माध्यम से धौलाखेड़ा की आपूर्ति बहाल कर दी गई। दोपहर तीन बजे केबल बॉक्स ठीक हो सका।
विज्ञापन
तीन से पांच घंटे तक गुल रहेगी बिजली
हल्द्वानी। त्योहारी सीजन पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 33/11 केवी उपकेंद्रों में 33 केवी और 11 केवी ब्रेकरों के रिले की टेस्टिंग समेत अन्य मरम्मत कार्य के चलते तीन से पांच घंटे का शटडाउन रहेगा। अधिशासी अभियंता नगर डीएस बिष्ट ने बताया कि शटडाउन सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। 20 अक्तूबर से 24 अक्तूबर के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दिनांक प्रभावित क्षेत्र
20 अक्तूबर = नई बस्ती, धाम मिल और उत्तर उजाला
21 अक्तूबर = कालाढूंगी रोड, स्टेशन रोड, नैनीताल रोड, गांधी नगर, बाजार, आजाद नगर, रामपुर रोड, बरेली रोड।
22 अक्तूबर = काठगोदाम टाउन फीडर, गायत्री नगर
23 अक्तूबर = नलकूप फीडर, दानीबंगर, कालीचौड़
24 अक्तूबर = सेंट पॉल्स फीडर, नवाबी रोड 1, नवाबी रोड 2, राजपुरा रोड, तिकोनिया