फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जंगल में बाघिन से बिछडकर गांव में पहुंचा शावक,जंगलात ने रेस्क्यू सेंटर भेजा।

जंगल में बाघिन से बिछडकर गांव में पहुंचा शावक,जंगलात ने रेस्क्यू सेंटर भेजा।

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
जंगल में बाघिन से बिछडकर गांव में पहुंचा शावक,जंगलात ने रेस्क्यू सेंटर भेजा।
लालकुआं (नैनीताल)। डौली रेंज के जंगल में मां से बिछड़ा बाघ का शावक देवनगर गांव में जा पहुंचा। वन कर्मी शावक को 24 घंटे बाद भी उसकी मां से नहीं मिला सके। इसलिए रविवार शाम उसे रेस्क्यू सेंटर रानीबाग पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन

डौली रेंजर के जंगल से सटे गांव देवनगर में शनिवार शाम एक शावक देख ग्रामीण डर गए। उन्होंने इसकी सूचना रेंजर अनिल कुमार जोशी को दी। दलबल सहित मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शावक को जाल से पकड़कर पिंजरे में बंद किया। डीएफओ नितीश मणि त्रिपाठी के निर्देश पर शनिवार रात जंगल में ऊंचे पेड़ पर मचान बनाकर मचान बनाया और आसपास की झाड़ियों के बीच शावक का पिंजरा और कैमरा ट्रैप लगाया ताकि शावक अपनी मां से मिल सके। प्रशिक्षु आईएफएस कुंदन कुमार, महातिम यादव, बाराकोली के रेंजर प्रदीप धौलाखंडी, रेंजर अनिल कुमार जोशी ने करीब 24 घंटे तक इसकी देखरेख की। इसके बावजूद शावक को मां तक नहीं पहुंचाया जा सका। इसलिए रविवार शाम स्वस्थ शावक को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भिजवा दिया गया। बाद में उसे किसी जू में छोड़ दिया जाएगा। शावक की उम्र करीब छह माह है। देवनगर के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार शाम कटना नाले के पास एक बाघिन देखी थी। यह शावक उसी का होने की आशंका है। ग्रामीणों ने जंगल किनारे गांव में कैमरा ट्रैप लगाने, वनकर्मियाें की गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ग्रामीण भयमुक्त हो सकें।
विज्ञापन


देवनगर गांव में पहुंचा मां से बिछड़ा शावक
24 घंटे की जद्दोजहद के बाद जंगलात ने रेस्क्यू सेंटर भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed