{"_id":"5c7059bbbdec227395218511","slug":"31550866875-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतालघाट में 58 करोड़ से दो पुल बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतालघाट में 58 करोड़ से दो पुल बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। वित्त बैंक की ओर से वित्त पोषित (यूआरडीपी) उत्तराखंड डिजास्टर रीफाइनेंसिंग प्रोग्राम के तहत विधानसभा नैनीताल में बेतालघाट के महत्वपूर्ण चार पुल के लिए 58 करोड़ स्वीकृति मिल गई है। विधायक संजीव आर्य ने बताया कि बेतालघाट में तिवारी गांव घंघरेटी के बीच झूला पुल, बेतालघाट-रोपा झूला पुल, अमेल-खैराली झूला पुल, तल्लीसेठी-सिमतया के बीच झूला पुल स्वीकृत हो चुका है। बताया कि प्रत्येक पुल की लागत 14.50 करोड़ है। आर्य ने कहा कि पुलों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का अहम सहयोग रहा है। जिला पंचायत सदस्य पीसी गोरखा ने बेतालघाट में चार पुलों की स्वीकृति दिलाने के लिए विधायक संजीव आर्य और परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का आभार व्यक्त किया।
बेतालघाट में 58 करोड़ की लागत से बनेंगे चार पुल
विज्ञापन
बेतालघाट में 58 करोड़ की लागत से बनेंगे चार पुल