{"_id":"5c1c007ebdec2256cb723e86","slug":"31545339006-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूओयू की दो परीक्षा केंद्रों को ब्लैक लिस्टेड करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूओयू की दो परीक्षा केंद्रों को ब्लैक लिस्टेड करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय गढ़वाल मंडल में इंटर कॉलेजों में चल रहे दो संवेदनशील परीक्षा केंद्रों को बंद करने की तैयारी कर रहा है। पौड़ी जिले के दोनों परीक्षा केंद्रों पर खामी मिली हैं। अनुचित साधन का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थी भी पकड़े गए हैं।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने तीन दिनों के निरीक्षण के बाद बताया कि पौड़ी के दो संवेदनशील परीक्षा केंद्रों को बंद करने की तैयारी की जा रही है, इन केंद्रों के विद्यार्थियों की जून में होने वाली परीक्षाएं धूमाकोट महाविद्यालय में कराने पर विचार किया जा रहा है। कुलसचिव भरत सिंह और परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंत के पास एक छात्र का फोन आया कि हरिद्वार कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल हो रही है। इससे यूओयू में खलबली मच गई तथा आनन फानन में उस क्षेत्र के उड़नदस्ते को मौके पर भेजा गया। जांच पड़ताल में पाया गया कि फोन करने वाला छात्र ही नकल करते पकड़ा गया था। गलत सूचना परीक्षा में व्यवधान पैदा करने की कोशिश कर रहा था।
दो संवेदनशील परीक्षा केंद्र बंद करने की तैयारी
यूओयू : एक नकलची ने हरिद्वार में फर्जी सामूहिक नकल की सूचना देकर परेशान