फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मेडिकल कालेज के कई डॉक्टर दून गए

मेडिकल कालेज के कई डॉक्टर दून गए

Tue, 18 Dec 2018 01:15 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के कई डॉक्टर दून गए
doctor
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के 19 डॉक्टर 18 और 19 दिसंबर तक नहीं मिलेंगे। इसमें कई डॉक्टर अपने विभागों के विभागाध्यक्ष हैं। शासन ने श्रीदेव सुमन भारती मेडिकल कॉलेज देहरादून के निरीक्षण के लिए इन डॉक्टरों को बुलाने का फैसला किया है। डॉक्टरों के जाने से चिकित्सा-शिक्षा की पढ़ाई, ओपीडी से लेकर भर्ती मरीजोें के इलाज पर असर पड़ने की संभावना है। सबसे ज्यादा असर सर्जरी विभाग पर पड़ने की संभावना है, यहां छोटे- बड़े करीब 12 ऑपरेशन सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा किए जाने थे, जिनके जाने आपरेशन टलना तय है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार देहरादून के श्रीदेव सुमन भारती मेडिकल कॉलेज के तीसरे नवीनीकरण के लिए एम्स के चिकित्सकों से निरीक्षण कराना है। इसी क्रम के मानकों के अनुसार कॉलेज की मौजूदा हालात पर एक गैप एनालिसिस रिपोर्ट तैयार की जानी है। इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, डॉक्टर (कुल 19) और चार अन्य स्टाफ को देहरादून भेजने का निर्देश शासन ने दिया था। इसी के तहत डॉक्टरों को भेजा गया है। मेडिकल कालेज प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा के अनुसार हर विभाग से केवल एक डॉक्टर को भेजा गया है।
विज्ञापन




19 डॉक्टर जाएंगे दून, आज परेशान होंगे मरीज
सुशीला तिवारी अस्पताल में ऑपरेशन टलना भी तय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed