{"_id":"5bc8f13dbdec2269612ac131","slug":"31539895613-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरे पर रुट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरे पर रुट डायवर्जन
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
dashara
हल्द्वानी। दशहरा के चलते पुलिस ने शुक्रवार को यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न मार्गों का रूट बदल दिया है। दशहरा कार्यक्रम समाप्ति तक सिंधी चौराहे से लेकर नैनीताल कोऑपरेटिव बैंक तिराहे तक जीरो जोन घोषित रहेगा। इस रोड पर कोई वाहन नहीं चलेगा।
यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा के अनुसार रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को टीपीनगर से तीनपानी गौला बाईपास होकर काठगोदाम रोड पर भेजा जाएगा। वहीं, कालाढूंगी की तरफ जाने वाले वाहनों को लालडांठ से मोड़कर हायडिल गेट या कॉलटैक्स से नैनीताल की तरफ भेजा जाएगा। नैनीताल से आने वाले वाहनों को नरीमन काठगोदाम होते हुए गौला बाईपास बरेली रोड और मंडी बाईपास से रामपुर रोड की तरफ भेजा जाएगा।
रोडवेज बसों का डायवर्जन
रामपुर रोड की तरफ से आने वाली रोडवेज बसों को टीपीनगर, गौला बाईपास से काठगोदाम की तरफ भेजा जाएगा।
बरेली रोड की बसों को तीन पानी बाईपास काठगोदाम हल्द्वानी भेजा जाएगा।
रामनगर और कालाढूंगी की तरफ से आने वाली बसों को लालडांठ से मोड़कर पनचक्की तिराहा, हायडिल गेट हल्द्वानी रोडवेज भेजा जाएगा। यहां से बसों को रामपुर और बरली रोड की तरफ भेजने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
हल्द्वानी स्टेशन से बरेली और रामपुर जाने वाली बसें केमू स्टेशन, ताज चौराहा, गौला बाईपास से भेजी जाएंगी।
यहां से रामनगर की तरफ बसें तिकोनिया, हायडिल गेट पनचक्की, लालडांठ होते हुए कालाढूंगी रोड पर भेजी जाएंगी।
छोटे वाहनों का डायवर्जन
बरेली रोड से आने वाले सभी छोटे वाहनों को महात्मा गांधी इंटर कालेज से मोड़कर एफटीआई तिराहा होते हुए मुखानी की तरफ भेजा जाएगा।
नवाबी रोड की तरफ छोटे वाहन जा सकेंगे।
रामपुर रोड से आने वाले छोटे वाहनों को एफटीआई तिराहा से मुखानी, नवाबी रोड, पनचक्की, हाईडिल गेट की तरफ भेजा जाएगा।
नैनीताल रोड से आने वाले छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा, नैनीताल कोऑपरेटिव बैंक से मोड़कर जेल रोड तिराहा, आईटीआई रोड, रामपुर, बरेली रोड की तरफ भेजा जाएगा।