फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हल् द्वानी एफसी और कुमाऊं वैली काठगोदाम फाइनल में

हल् द्वानी एफसी और कुमाऊं वैली काठगोदाम फाइनल में

Mon, 09 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
हल्
द्वानी एफसी और कुमाऊं वैली काठगोदाम फाइनल में
हल्द्वानी। काठगोदाम नगर निगम के मैदान में चल रही फाइव ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता में आज चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले गये। इसमें पहला मैच बिठौरिया और कुमाऊं शॉकर क्लब ई के मध्य खेला गया। इस मैच में कुमाऊं शॉकर ई ने 1-0 से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं दूसरे मैच में हल्द्वानी एफसी ने अजा एफसी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरे मैच में केएससी ने शिवा स्पोर्ट्स को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथे मैच में कुमाऊं वैली काठगोदाम ने आवास विकास को 2-0 से हराया। रविवार को पांच बजे से दो सेमीफाइनल मैच खेले गये। इसमें पहले मैच कुमाऊं शोकर क्लब और हल्द्वानी एफसी के मध्य खेला गया। इस मैच में हल्द्वानी एफसी के सास्वत बिष्ट की हैट्रिक से अपनी टीम को फाइनल में प्रवेश दिलाया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच कुमाऊं वेली काठगोदाम और बिठौरिया के मध्य खेला गया। इस मैच में निर्धारित समय तक कोई नतीजा न होने पर ट्राइब्रेकर में कुमाऊं वैली काठगोदाम ने 6-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच के मुख्य अतिथि हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, समाजसेवी नीरज जोशी और दूसरे मैच के मुख्य अथिति क्षेत्र पंचायत सदस्य गौलापार अर्जुन बिष्ट, ग्राम प्रधान रानीबाग आनंद कुजरवाल ने मैच का शुभारंभ किया। हरीश मेहरा, ललित कन्नौजिया निर्णायक, रोहित मालीवाल, मोहन बिष्ट, कमल पपनै, सूरज बिष्ट, मयंक, मुकुल भंडारी, ललित मोहन बिष्ट, संदीप राणा, कुंदन बिष्ट, मनोज बिष्ट, राजेंद्र रौतेला उद्घोषक थे। आयोजन समिति के सदस्य मयंक ने बताया कि फाइनल मैच सोमवार रात्रि आठ बजे से खेला जाएगा जो काठगोदाम के इतिहास में पहला रात्रि मैच होगा। इसलिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सुमित हृदयेश, महेश शर्मा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed