फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   काठगोदाम, बागजाला के लोगों ने किया प्रदर्शन

काठगोदाम, बागजाला के लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
काठगोदाम, बागजाला के लोगों ने किया प्रदर्शन
हल्द्वानी। शहर और ग्रामीण इलाकों में पेयजल किल्लत से निजात नहीं मिल रही है। बरसात का मौसम शुरू होने के बावजूद तमाम इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। शनिवार को काठगोदाम नई बस्ती की महिलाओं ने खाली बाल्टियों के साथ जलसंस्थान दफ्तर में प्रदर्शन किया। गौलापार बागजाला के लोग भी दफ्तर जा धमके।
विज्ञापन

काठगोदाम की महिलाओं का कहना था कि करीब एक महीने से पेयजल संकट बना है। कई बार जलसंस्थान के अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में दया बिष्ट, पुष्पा जोशी, नीतू भल्ला, पुष्पा रावत, हेमा रावत, अंजलि जोशी, नीमा जोशी, चंद्रकला बिष्ट और भूपेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे। गौलापार बागजाला के लोगों ने कहा भी जलसंस्थान के सहायक अभियंता का घेराव किया। उन्होंने कहा कि एक महीने से अधिक समय से नलकूप खराब है। विभागीय अधिकारी झूठे आश्वासन देने में हैं। अभी तक नलकूप ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन



सिंचाई विभाग ने गौला बैराज की सफाई के लिए पानी बंद कर दिया था। इस कारण काठगोदाम का टैंक नहीं भर पाया। इसी वजह से पानी नहीं मिला। बागजाला में नलकूप ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपी डोबवाल, सहायक अभियंता जलसंस्थान।

शनिवार को टैंकरों से यहां बंटा पानी
पीपल पोखरा, कमलुनवागांजा गौड़, दुर्गा कालोनी, जजी, संगम विहार दमुवाढूंगा, काठगोदाम नई बस्ती, हाजी कालोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed