फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक महीने बाद चौसला वासियों को मिली राहत

एक महीने बाद चौसला वासियों को मिली राहत

Wed, 13 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
एक महीने बाद चौसला वासियों को मिली राहत
हल्द्वानी। चौसला में एक महीने से खराब पड़ा नलकूप ठीक हो गया है। नलकूप ठीक होने से क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की। अभी दो नलकूपों की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन

शहर की बिजली, पानी की समस्या के निस्तारण के लिए गठित निगरानी समिति की बैठक में नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता डीसी सनवाल ने बताया कि 79 एचजी रामड़ी जसवा के नलकूप का संचालन हो चुका है। चौसला के नलकूप से भी पेयजल सप्लाई शुरू कर दी गई है। एचजी 109 छड़ायल सुयाल का नलकूप मंगलवार को खराब हो गया है। बैठक में बताया कि जलसंस्थान के नियंत्रणाधीन नरसिंह मल्ला और गौलापार खेड़ा के नलकूपों के पंप की लिफ्टिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 18 टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने जलसंस्थान और नलकूप खंड के अभियंताओं से जल्द नलकूपों की मरम्मत कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed