फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सुनवाई के दूसरे दिन 52 आपतियों सुनी गई

सुनवाई के दूसरे दिन 52 आपतियों सुनी गई

Sat, 24 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सुनवाई के दूसरे दिन 52 आपतियों सुनी गई
हल्द्वानी। नगर निगम में गांवों को शामिल करने को लेकर दूसरे दिन हुई सुनवाई में आपत्तिकर्ता और जनप्रतिनिधि न तो आंकड़े सही से रख पाए न ही निगम में गांव को नहीं शामिल करने के ठोस तर्क दे पाए। सुनवाई के दौरान जनप्रतिनिधि सफाई और उनके वहां कृषि योग्य भूमि के बारे में ही तुलना करते रहे। उधर सुनवाई कमेटी के सामने ठोस आंकड़ा प्रस्तुत नहीं करने पर इन गांवों को निगम में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नैनीताल को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में 15 गांवों की आपत्तियां सुनी गईं। आपत्तियों की सुनवाई के दौरान जनप्रतिनिधियों और आपत्तिकर्ताओं ने कहा कि उनके यहां नगर निगम से बेहतर सुविधा है। सफाई, पथ-प्रकाश और सड़क निगम से बेहतर हैं। कहा कि अधिकांश आबादी कृषि से जुड़ी हुई है। इस पर कमेटी ने एक-एक कर गांव में कुल किसानों की संख्या और आबादी के बारे में जानकारी ली तो जनप्रतिनिधि और आपत्तिकर्ता इसके बारे में नहीं बता पाए। उधर कमेटी ने पूरी रिपोर्ट सामने रखते हुए उनकी आपत्तियों को एक-एक कर खारिज कर दिया।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों का सफाई, कृषि योग्य भूमि पर रहा फोकस
52 आपत्तियों में हुई सुनवाई, 18 आपत्तिकर्ता नहीं पहुंचे

यहां जनमत संग्रह नहीं हो रहा...
ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने गांव में हुई खुली बैठक का ब्यौरा रखा। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की बैठक में कोई ग्रामीण नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहता है। इस पर कमेटी के सदस्य एसडीएम एपी वाजपेई ने कहा कि यहां जनमत संग्रह की बात नहीं है। निगम में शामिल करने के शासन के नियम हैं। उस आधार पर ही निगम में शामिल होने नहीं होने के बारे में बात कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांवों की आपत्तियों में हुई सुनवाई
गांव आपत्ति सुनवाई
मुखानी 22 12
मानपुर पश्चिम 20 20
गौजाजाली बिचली 06 06
हरिपुर नायक 06 05
हिम्मतपुर तल्ला 03 00
छड़ायल नयाबाद 02 01
ब्यूरा 02 02
तल्ली हल्द्वानी 02 01
मल्ली बमोरी 02 02
लोहरियासाल तल्ला 01 00
बिठौरिया एक और दो 01 00
भगवानपुर जयसिंह 01 01
नर सिंह तल्ला 01 01
मानपुर उत्तर 01 01
गौजाजाली दक्षिण 01 01


कृषि विभाग के आंकड़े तो कुछ और ही बयां कर रहे हैं
कृषि विभाग और तहसील के आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं। कृषि विभाग ने जो अपनी रिपोर्ट दी है। उसमें कृषि भूमि अधिक बताई गई है। उधर राजस्व विभाग की आंकड़े कुछ और ही कह रहे हैं।
कृषि विभाग के आंकड़े -
ग्राम पंचायत का नाम ग्राम पंचायत का क्षेत्रफल हेक्टेयर में कृषि भूमि
छड़ायल नायक 9.868 9.686
छड़ायल नयाबाद 39.88 39.98
हल्दूपोखरा नायक 185.53 144.31
हिम्मतपुर बैजनाथ 250.88 223
बेड़ापोखरा 160.82 105.89
बच्चीनगर 247.67 238.86
कमलुवागांजा मेहता 132.75 114.97

ऐसे ही कई गांव में कृषि भूमि दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed