{"_id":"5aa6e4724f1c1ba9758b5305","slug":"31520886898-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ट्रंचिंग ग्राउंड में शुरू हुई राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ट्रंचिंग ग्राउंड में शुरू हुई राजनीति
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी में ट्रंचिंग ग्राउंड पर राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल-भवाली का कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में नहीं डाले जाने को हुई बैठक में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने जिला प्रशासन और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बैठक का बहिष्कार किया। हंगामा और प्रदर्शन होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस फोर्स बुला ली।
सोमवार को तीन बजे नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक में सपा के प्रदेश महासचिव शोएब अहमद, इंदिरा नगर जन विकास समिति के पदाधिकारी, बनभूलपुरा के पार्षद और कुछ कांग्रेसी शामिल हुए। पहले नैनीताल-भवाली का कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में नहीं डाले दिए जाने की बात कही फिर शहर का कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में डालने का विरोध शुरू हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना था कि चार हेक्टेयर जमीन की अनुमति मिलने तक कूड़ा वर्तमान स्थान पर ही डाला जाएगा। इस पर ंबहस शुरू हो गई। ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे लोगों ने बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र लिखकर ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए पीएसी मांगी है। साथ ही सभी निगम अधिकारियाें को भी मौके पर रहने के लिए कहा गया है।
नगर निगम में बुलाई गई बैठक में भड़के लोग, बहिष्कार कर प्रदर्शन किया
सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस फोर्स बुलाई, नगर आयुक्त ने ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए मांगी पीएसी
प्रशासन की काहिली, नगर निगम की सियासत के बीच फंसे लोग
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने का विरोध प्रशासन की काहिली और नगर निगम के चुनाव में परवान चढ़ रही सियासत का ही परिणाम दिखाई दे रहा है।
ट्रंचिंग ग्राउंड इस समय वन भूमि पर है। यह भूमि नगर निगम को इस शर्त पर दी गई थी कि निगम अपना ट्रंचिंग ग्राउंड विकसित करेगा और वहां शहर का कूड़ा डाला जाएगा। अपने ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए वन विभाग को गौलापार में ही नगर निगम ने वन भूमि का प्रस्ताव बनाकर दिया हुआ है। यह प्रस्ताव को अभी तक अनुमति नहीं मिल पाई है। दूसरी और वर्तमान के ट्रंचिंग ग्राउंड में नैनीताल और भवाली शहर का कूड़ा भी अब डाला जा रहा है। बसावट के नजदीक होने के कारण इंदिरा नगर जन विकास समिति यहां पर कूड़ा डालने का विरोध कर रही है। 2011 में यहां कूड़ा डाला जा रहा है और सात साल के बाद भी निगम और प्रशासन इस मामले को सुलझा नहीं पाया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही अब इस मामले में नगर निगम चुनाव की आहट भी दिखाई दे रही है। जन विकास समिति इस मामले में पहले से ही मुखर है। अब इसमें स्थानीय सपा नेता शोयब भी शामिल हो गए हैं। शोयब अभी तक इस मामले को लेकर सार्वजनिक रूप से चुप्पी ही साधे रहे। इसी तरह कुछ पार्षदों और कांग्रेसी नेताओं को भी चुनाव नजदीक आने पर यह समस्या दिखाई दे रही है।
एडीएम के समझाने से माने इंदिरानगर के लोग
हल्द्वानी। दिन भर चले ड्रामे के बाद एडीएम हरवीर सिंह की अध्यक्षता में रात नौ बजे हुई बैठक में आंदोलनकारियों ने ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े का विरोध शनिवार तक स्थगित कर दिया है। शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय बैठक होगी। इसमें वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। नगर निगम ट्रंचिंग ग्राउंड की आग बुझाएगा। साथ ही कूड़े पर पानी मिट्टी डलवाएगा।
आंदोलन की चेतावनी के बाद एडीएम हरबीर सिंह ने रात नौ बजे सपा नेता, इंदिरा नगर जनविकास समिति और पार्षद को वार्ता के लिए बुलाया। बनभूलपुरा थाने में वार्ता चली। आधे घंटे की वार्ता में एडीएम हरवीर सिंह आंदोलनकारियों को शनिवार तक आंदोलन स्थगित कराने में सफल रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही उन्होंने आग लगने पर तुरंत आग बुझाने का आश्वासन भी दिया। साथ ही ट्रंचिंग ग्राउंड के सड़क से लगते हुए 100 मीटर दूर तक कूड़े को मिट्टी से ढकने और कूड़ा और पीछे की ओर डालने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद इंदिरानगर वासियों ने शनिवार तक आंदोलन स्थगित कर दिया।