फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विरोध से सहमी कांग्रेस, सूची अभी नहीं हुई जारी

विरोध से सहमी कांग्रेस, सूची अभी नहीं हुई जारी

Tue, 13 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
विरोध से सहमी कांग्रेस, सूची अभी नहीं हुई जारी
हल्द्वानी। विरोध का ही डर है कि कांग्रेस अभी तक अधिकृत रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजे गए नामों की संस्तुत सूची को घोषित नहीं कर पाई है। बड़े नेताओं में चल रही धड़ेबाजी के साथ ही अब दूसरी पंक्ति के नेता भी इस सूची को लेकर सोशल मीडिया पर खुलकर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अधिकृत सूची हालांकि अभी जारी नहीं हुई है मगर सोशल मीडिया पर कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर जहां एक ओर बधाई संदेश चल रहे हैं तो दूसरी ओर आक्रोश भी साफ दिखाई पड़ रहा है। सवाल ये उठता है कि क्या कांग्रेस नेतृत्व को आभास था कि सूची अधिकृत रूप से जारी होते ही विरोध का सामना करना पड़ेगा। विरोध की आग को देखते हुए ही सूची अभी तक अधिकृत रूप से जारी नहीं की गई। इसके बावजूद भी पूर्व सीएम के करीबी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कुछ कहावतें याद आने लगी.. फिर वही ढाक के तीन पात, अंधा बांटे रेवड़ी अपने-अपने को दे। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट होने के बाद संदेश भी आने लगे। इसमें कहा गया कि किसी कर्मठ व्यक्ति को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। ठीक कहा- एआईसीसी में चयन कुछ ऐसा ही हुआ है। एक ने तो यहां तक लिखा कि इतना कुछ हो जाने के बाद भी सबक नहीं ले रहे हैं। यह भी लिखा गया कि अब 2022 का इंतजार करो कोई और आएगा।
विज्ञापन


एआईसीसी सूची : सोशल मीडिया पर मुखर हुए विरोध के स्वर
पूर्व सीएम के करीबी ने लिखा अंधा बांटे रेवड़ी अपनों को दे

सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया गया है। एआईसीसी में 51 सदस्यों को लिया जाना था। वरिष्ठ नेताओं के साथ ही पूर्व विधायकों को लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आदेश था कि दस प्रतिशत युवाओं को मौका दिया जाना है जिनकी उम्र 40 या 40 से कम हो। ऐसे में युवाओं को मौका दिया गया। अभी पीसीसी का विस्तार होगा और प्रयास किया जाएगा कि छूटे लोगों को स्थान दिया जाए। कांग्रेस एक बड़ा संगठन है और कुछ लोगों का असंतुष्ट होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतम सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने निर्देश दिए थे कि युवाओं को मौका दिया जाए। उनके निर्देशों का अनुपालन करते हुए दस प्रतिशत युवाओं को मौका दिया गया है। एआईसीसी की सूची भी बहुत जल्द जारी हो जाएगी।
डॉ. इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed