{"_id":"5a664dbf4f1c1b6f268b5dea","slug":"31516654015-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक निर्वाचन कार्य ड्यूटी में, स्कूलों में पढ़ाई हुई चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक निर्वाचन कार्य ड्यूटी में, स्कूलों में पढ़ाई हुई चौपट
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शीत कालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुले जरूर मगर पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। हल्द्वानी में इंटर तक के 192 शिक्षकों की स्थानीय निकाय चुनाव के अंतर्गत मतदाताओं के पुनरीक्षण कार्य में ड्यूटी लगा दी गई है। कई स्कूल एक-एक शिक्षक के हवाले है। अब पढ़ाई कैसे होगी यह बताने वाला कोई नहीं है। ऐसा तब है जब कि मासिक परीक्षा और बोर्ड परीक्षा सिर पर हैं। शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के आदेश निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचस्थानी चुनाव एवं नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय की ओर से जारी किए गए हैं। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा कहते हैं कि शिक्षकों की ड्यूटी प्रशासन की ओर से लगाई गई हैं इससे मासिक टेस्ट और प्रीबोर्ड परीक्षाएं प्रभावित तो होंगी ही। शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसकी कोशिश की जा रही है।
सबसे अधिक प्रभाव बोर्ड परीक्षार्थियों पर पड़ रहा है। हाइस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में होनी हैं तथा फरवरी माह में प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी। बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रीबोर्ड परीक्षाएं भी फरवरी के प्रथम सप्ताह में होनी है। इसी तरह कक्षा तीन से लेकर कक्षा 11 तक के बच्चों के मासिक टेस्ट 29 एवं 30 जनवरी को होने हैं। पहली फरवरी से मूल्यांकन भी होना है।
स्थानीय निकाय चुनाव भी तो कराना जरूरी है। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी बीईओ की सहमति के आधार पर लगाई गई है। उन्हें नहीं मालूम कि इससे स्कूलों में पढ़ाई चौपट होगी या नहीं, बीईओ जानें। अगर किसी स्कूल में पढ़ाई ठप होगी तो वहां के शिक्षक को मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट