फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जितना पैसा है, उतने से ही जल निकासी का काम शुरू होगा

जितना पैसा है, उतने से ही जल निकासी का काम शुरू होगा

Sun, 26 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
जितना पैसा है, उतने से ही जल निकासी का काम शुरू होगा
हल्द्वानी। कालाढूंगी सड़क पर जलभराव से निजात पाने के लिए निकासी का काम अब जिला प्रशासन ने उपलब्ध बजट से ही शुरू कराने का निर्देश दिया है। सिंचाई विभाग के पास केवल 22.90 लाख रुपये इस काम के लिए हैं और समस्या के निजात के लिये करीब 68.98 लाख रुपये की जरूरत का अनुमान है।
विज्ञापन

मुखानी निवासी हेमचंद्र कपिल ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि बारिश में कालाढूंगी रोड पर कपिलाज रेस्टोरेंट के समीप जल भराव हो जाता है। इसके समाधान के लिए सिंचाई, लोनिवि ने अलग अलग लागत के प्रस्ताव बनाए हैं। इस पर उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन को जल निकासी के इंतजाम करने को कहा। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सिंचाई विभाग ने 22.90 लाख का प्रस्ताव बनाया था जो बाद में ग्रामीणों के सुझाव के बाद 68.98 लाख तक पहुंच गया। शासन ने नगर विकास प्राधिकरण से सिर्फ 22.90 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। तब से मामला लटका हुआ था। इस पर याची ने दोबारा से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। याचिका दायर होते ही जिला प्रशासन ने प्रस्ताव पर मंजूरी की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार को याची हेमचंद्र कपिल के नेतृत्व में कई ग्रामीण जिलाधिकारी के शिविर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी से कहा कि जब 22.90 लाख रुपये स्वीकृत हैं तो इसी धनराशि से काम शुरू करा दिया जाए। इस पर सिंचाई विभाग ने ना नुकुर की तो याची ने तर्क दिया कि शासन ने बजट स्वीकृत कर दिया है। दो-तीन हफ्तों में बजट मिल जाएगा। तब तक जो बजट मिला हुआ है इसी से काम शुरू कराया जाए। इसमें भी करीब एक माह लगेगा। इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई महकमे को काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed