{"_id":"59ef9ed34f1c1bca678b72ea","slug":"31508875987-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार भाग में बनेगी रिंग रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार भाग में बनेगी रिंग रोड
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रिंग रोड का प्रारंभिक सर्वे का काम पूरा हो गया है। अब रिंग रोड चार चरणों में बनाई जाएगी। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बैठक की और सरकार को चार अलग-अलग प्रस्ताव बना कर भेजने का निर्णय लिया गया। इससे सरकार को बजट जुटाने में ज्यादा दिक्कत न हो। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने रिंग रोड का फिजिबिलिटी कर रही कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रारंभिक सर्वें रिपोर्ट में हामी भरते हुए इसे चार भागों में विभाजित कर अलग-अलग प्रस्ताव बनाने का निर्णय लिया गया।
ये बनाए गए हैं चार भाग
सेक्टर एक : हल्द्वानी-कालाढूंगी राज्य मार्ग एवं हल्द्वानी रुद्रपुर वाया टांडा राज्यमार्ग के मध्य से लामाचौड़-कमलुवागांजा-आनंदपुर मोड से गन्ना सेंटर
सेक्टर दो : हल्द्वानी रुद्रपुर वाया टांडा राज्यमार्ग एवं हल्द्वानी बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य वाया मोटाहल्दू होते हुए
सेक्टर तीन : हल्द्वानी बरेली राजमार्ग एवं हल्द्वानी-काठगोदाम चोरगलिया मार्ग के मध्य मोटाहल्दू, गोरापड़ाव, तीनपानी से बाइपास होते हुए गौलापुल, खेड़ा होते हुए काठगोदाम तक
सेक्टर चार : हल्द्वानी-कालाढूंगी राज्य मार्ग एवं हल्द्वानी-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य इसमें हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग के कठघरिया मार्ग के समीप से होता हुआ आबादी के बाहरी बाहर फुटहिल के किनारे काठगोदाम में शीतला हार्ट मंदिर तक
विज्ञापन
कोट
रिंग रोड को चार भाग में बांटते हुए इसकी अलग-अलग प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। इसे सरकार को भेजा जाएगा। इसका उद्देश्य शासन पर बजट पास करने पर ज्यादा दबाव न पड़े और शासन आसानी से इस प्रस्ताव को स्वीकार कर ले।
- रणजीत रावत ईई लोक निर्माण विभाग