{"_id":"5968fbc74f1c1bdf188b4787","slug":"31500052423-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरी वालों का सत्यापन कराया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरी वालों का सत्यापन कराया जाए
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर गरुड़ में बीते बुधवार को एक डेंटिस्ट द्वारा क्षेत्र की एक युवती के साथ की गई छेड़खानी की घटना की निंदा की। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इस तरह की घटनाओं को रोकने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और फेरी वालों के सत्यापन की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि जिले के कई हिस्सों में फेरी लगाकर धंधा करने वालों की संख्या इन दिनों काफी बढ़ गई है। अनेक अपरिचित लोग नाई, टेलरिंग और राज मिस्त्री का काम कर रहे हैं। उनके पास पहचान पत्र भी नहीं हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जिले में फेरी लगाने वालों का उनके गृह क्षेत्र के थानों से सत्यापन कराने की मांग की है। बैठक में वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष ललित गोस्वामी, भूपेश कुमार, पंकज पांडा, दिव्यांशु पाठक, कमल खेतवाल, रीकू खेतवाल, योगेेश गोस्वामी आदि थे।