फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   30 quarantines including MD of Vivekananda Hospital

विवेकानंद अस्पताल के एमडी समेत 30 क्वारंटीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
30 quarantines including MD of Vivekananda Hospital
आम्रपाली संस्‍थान में क्वारंटीन किए गए विवेकानंद अस्पताल के डॉक्टर
हल्द्वानी। ऋषिकेश एम्स में भर्ती लालकुआं क्षेत्र की एक महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। चूंकि महिला विवेकानंद अस्पताल में भर्ती थी इसलिए वहां के एमडी डॉ. महेश शर्मा समेत 30 कर्मचारियों को आम्रपाली संस्थान में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के भी सैंपल लेने की प्रक्रिया देर शाम शुरू हुई। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत के अनुसार हॉस्पिटल के करीब 30 कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि महिला को कोरोना कहां पर हुआ यह बड़ा सवाल है। इस सवाल का जवाब तलाशने में स्वास्थ्य महकमा लगा जुटा है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत के अनुसार बीमारी कहां पर हुई है, इस बारे अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस बारे में पता करने के प्रयास किया जा रहा है। सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।
विज्ञापन

किसी मरीज को नहीं हटाया गया : महेश शर्मा
हल्द्वानी। विवेकानंद हास्पिटल के डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि हास्पिटल से किसी भी मरीज को नहीं हटाया गया है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह सजग है। अस्पताल प्रशासन खुद ही अपने कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कराने के लिए आगे आया है। मामले में पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम सैंपल लेने की प्रक्रिया भी हुई शुरू
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार की शाम चार बजे तक जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार नैनीताल जिले से केवल दो नए सैंपल लिए गए थे।
ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्वस्थ है महिला
लालकुआं (नैनीताल)। एम्स ऋषिकेश में भर्ती लालकुआं की महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इलाके में हड़कंप मचा है। सुभाष नगर निवासी महिला लंबे समय से ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्वस्थ चल रही हैं। उसका कई अस्पतालों में उपचार किया गया। फायदा न होने पर 22 अप्रैल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। सोमवार को बुखार की शिकायत पर जांच की गई तो मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
महिला को इस क्षेत्र में संक्रमण नहीं हुआ है। महिला के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। यहां उसके पति को क्वारंटीन करने के साथ ही उसका कोरोना टेस्ट कराया गया है। बाकी रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
-उप जिलाधिकारी, विवेक राय
तीन मरीजों का चल रहा इलाज
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां आइसोलेशन वार्ड में 12 मरीज भर्ती हैं। मोतीनगर क्वारंटीन सेंटर में 19, टीआरसी मल्लीताल में 14, एफटीआई हल्द्वानी में 20 समेत 278 लोगों को जिले में विभिन्न जगह पर क्वारेटीन किया गया है। यहां से 346 लोगों को छुट्टी भी दी गई है।

एंबुलेंस चालकों की ओर ध्यान नहीं
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस चालकों की सेहत को लेकर सजग नहीं है। कोविड 19 डयूटी में लगे एंबुलेंस चालकों की कोरोना जांच करने की भी जहमत नहीं उठाई गई है। नैनीताल एंबुलेंस चालक यूनियन के अध्यक्ष अरशद खान ने बताया कि बिना पीपीई किट ही उन्हें ड्यूटी पर भेजा जाता है और किट भी तब ही दी जाती है जब किसी कोरोना संक्रमित मरीज को ले जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed