फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   30 percent booking canceled in Nainital hotels

नैनीताल के होटलों में 30 फीसदी बुकिंग निरस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
30 percent booking canceled in Nainital hotels
नैनीताल में बुधवार को चहल कदमी करते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। उत्तराखंड में देश के 12 राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए 72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाने संबंधी राज्य सरकार की सलाह और राज्य की सीमाओं में जांच में तेजी लाए जाने के निर्णय से पर्यटन व्यवसायी परेशान हैं। तमाम होटलों में अप्रैल के लिए तीस फीसदी बुकिंग निरस्त हो गई है। मई-जून को लेकर भी कारोबारी और पर्यटक आशंकित हैं।
विज्ञापन

अप्रैल में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने और गुड फ्राइडे, नवरात्र, महावीर जयंती सहित अनेक छुट्टियों के कारण पर्यटन व्यवसायी बहुत आशान्वित थे। तमाम होटल इस दौरान एडवांस में ही फुल हो गए थे। वर्तमान में भी हर सप्ताहांत में यहां भारी भीड़ उमड़ रही थी जिससे उनमें सीजन को लेकर उत्साह था।
विज्ञापन

मंगलवार को जैसे ही राज्य सरकार के दिशानिर्देश आए तीस फीसदी बुकिंग निरस्त हो गई। उत्तर भारतीय होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य होटल शेवरॉन के मालिक प्रवीण शर्मा के अनुसार अप्रैल में सामान्य बुकिंग के अलावा डेस्टिनेशन वेडिंग की भारी बुकिंग आई थीं। तीस फीसदी बुकिंग आज ही निरस्त हो गई है। उनका कहना है कि इस समय होटल व पर्यटन उद्योग गंभीर संकट में है। बीते वर्ष जैसे-तैसे कर्ज लेकर लोगों ने काम चलाया अगर इस वर्ष भी व्यवसाय नहीं चल पाया तो आधे से ज्यादा कारोबारी बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्ध होटल मनु महारानी के जीएम नरेश गुप्ता ने बताया कि अभी उन्होंने केवल 22 कमरे ही खोले थे। अप्रैल प्रथम सप्ताह के लिए ये फुल हो चुके थे लेकिन आज ही इनमें तीस फीसदी बुकिंग निरस्त हो गई। होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारी अल्का होटल के वेद साह के अनुसार अप्रैल के लिए बहुत अच्छी बुकिंग आई थी लेकिन कोरोना दिशानिर्देश आते ही 25 फीसदी बुकिंग निरस्त हो गए। अभी भी पर्यटक लगातार संपर्क कर बुकिंग को लेकर आशंका जता रहे हैं। व्यवसायियों का मानना है कि सरकार बॉर्डर में चेकिंग बढ़ा दे और संक्रमित पाए जाने पर प्रवेश न दे लेकिन 72 घंटे की रिपोर्ट लाने की अपनी सलाह हटाए।
कोविड टेस्ट का खर्चा उठाने का आफर भी कारगर नहीं
नैनीताल। पर्यटन व्यवसायी प्रवीण शर्मा के अनुसार कोविड टेस्ट करवा कर कोई पर्यटक यहां नहीं आना चाहेगा इसलिए उन्होंने यहां तक आफर दे दिया कि कोविड टेस्ट का खर्चा होटल मालिक वहन करेंगे लेकिन यह भी कारगर नहीं हुआ।
वैक्सीन ले चुके लोगों को भी राहत नहीं
नैनीताल। सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यहां आने वालों के लिए 72 घंटे पूर्व की निगेटिव रिपोर्ट लाने की सलाह दी गई है अर्थात यह बाध्यकारी नहीं है। हालांकि इसे लेकर पर्यटकों में असमंजस है और वे बगैर इसके यहां आने में हिचक रहे हैं। साथ ही जो लोग वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं उनके लिए भी कोई छूट न होने से भी व्यवसायी और पर्यटकों में असमंजस और आशंका है।

कॉर्बेट में असमंजस मगर पर्यटक बुकिंग रद्द नहीं
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क पहुंचे पर्यटक असमंजस में है। हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी बुकिंग रद्द नहीं कराई है, लेकिन वे लगातार पूछताछ कर रहे है। पर्यटन सीजन होने के चलते कॉर्बेट में 10 अप्रैल तक बुकिंग फुल है। सीटीआर के सभी जोन इन दिनों फुल चल है। इस दौरान पर्यटकों की आवाजाही भी अच्छी खासी है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि कॉर्बेट में आने वाले पर्यटकों को कोविड नियमों के तहत सफारी कराई जा रही है। अभी तक किसी भी पर्यटक की बुकिंग रद्द नहीं हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed