फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   2600 students of fourth semester promoted

Nainital News: चतुर्थ सेमेस्टर के 2600 छात्रों को प्रमोशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
2600 students of fourth semester promoted
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में चतुर्थ सेमेस्टर के सभी छात्रों को पंचम सेमेस्टर में दाखिले का मौका मिलेगा। एनईपी के प्रावधानों के तहत चतुर्थ सेमेस्टर के करीब 2,600 छात्र-छात्राओं को पंचम सेमेस्टर में दाखिला नहीं मिल पा रहा था। इसको लेकर एमबीपीजी और महिला कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कुमाऊं विवि से नियमों में शिथिलता बरतने की मांग की थी। कुमाऊं विवि ने छात्रहित में प्रावधानों में संशोधन करते हुए चतुर्थ सेमेस्टर के सभी छात्रों को पंचम सेमेस्टर में प्रमोट करने का फैसला किया है। इससे कुमाऊं विवि के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन





एनईपी के प्रावधानों के तहत प्रथम से द्वितीय सेमेस्टर में स्वचालित प्रमोशन है। द्वितीय सेमेस्टर से तृतीय सेमेस्टर में प्रमोशन के लिए प्रथम वर्ष के दो सेमेस्टर के 50 फीसदी क्रेडिट को पास करना अनिवार्य है। तृतीय सेमेस्टर से चौथे सेमेस्टर में स्वचालित प्रमोशन है जबकि चौथे सेमेस्टर से पांचवें सेमेस्टर में प्रमोशन के लिए तीसरे और चौथे सेमेस्टर में 50% से अधिक क्रेडिट को पास होना चाहिए। इन प्रावधानों के चलते कुमाऊं विवि के 2600 विद्यार्थियों को चतुर्थ से पंचम सेमेस्टर में प्रमोशन रुक गया था। छात्रों की मांग पर कुमाऊं विवि की विद्या परिषद की बैठक में प्रावधानों में संशोधन किया गया है। इसके तहत छात्रों के परीक्षाफल को ठीक किया गया है।
विज्ञापन





पिछले सेमेस्टर में पास हुए बिना नहीं मिल पाएगा पीजी में प्रवेश

कुमाऊं विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा ने बताया कि जानकारी के अभाव में 1400 से अधिक छात्र-छात्रा परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे। छात्रों की मांग थी कि नियमों में शिथिलता बरती जाए और अगले सेमेस्टर में प्रमोट करते हुए छात्रों को मोहलत दी जाए। विद्या परिषद की बैठक में छात्रों की समस्या का संज्ञान लिया गया। छात्रहित में ये निर्णय लिया गया है। इससे छात्रों को अवसर मिल जाएगा। नवंबर में होने वाली परीक्षा में छात्र प्रथम सेमेस्टर के पेपर पास कर सकते हैं। इसके बाद बिना पास हुए छात्रों को पीजी में एडमिशन नहीं मिल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed