फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   250-bed hospital will

250 बेड का बनेगा अस्पताल

Sat, 24 Jan 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 24 Jan 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
250-bed hospital will

एमसीआई द्वारा एमबीबीएस के लिए 50 सीटें और बढ़ाने के साथ ही अब सुशीला तिवारी अस्पताल का विस्तार भी जरूरी हो गया है। 250 बेड का अस्पताल बने बिना बढ़ी हुई सीटें मेडिकल कालेज के खाते में नहीं आएंगी। एमसीआई जल्द ही सुशीला तिवारी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेगी।

विज्ञापन

मेडिकल कालेज में वर्तमान में एमबीबीएस की सौ सीटें हैं। इसमें से 85 राज्य कोटे (सीपीएमटी) और 15 (एआईपीएमटी) की हैं। अभी अस्पताल पांच सौ बेड का है। मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया ने मेडिकल कालेज के लिए एमबीबीएस की 50 सीटों की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

एमसीआई के मानकों के अनुसार 150 सीटें होने के साथ ही अस्पताल 750 बेड का होना चाहिए। सुशीला तिवारी अस्पताल में 250 बेड बढ़ाने की संभावना नहीं है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित ने बताया कि स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट के पास पड़ी जमीन पर 250 बेड का अस्पताल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके निर्माण में करीब 45 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि 90 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार देगी, जबकि 10 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। डा. पुरोहित ने बताया कि अस्पताल के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाएगी। डीपीआर जल निगम या यूपी निर्माण निगम से बनवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed