फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   25 lakh approved to deal with Corona

कोरोना से निपटने को 25 लाख मंजूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
25 lakh approved to deal with Corona
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। डीएम सविन बंसल ने कोरोना से निपटने और इससे प्रभावित मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए आपदा मद से 25 लाख मंजूर किए हैं। इस धनराशि से वायरस से बचाव के लिए जरूरी संसाधन खरीदे जा सकेंगे। प्रशिक्षण केंद्र मोतीनगर और बागजाला प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में सौ-सौ बेड की क्यूरेंटाइन सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कलेक्टेट सभागार में अफसरों की बैठक में डीएम ने जिले भर में स्थापित किए गए आइसोलेशन वार्डों को सोमवार से सभी सुविधाओं के साथ सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोतीनगर व बागजाला के नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात स्टाफ नर्स, एएनएम और वार्ड ब्वाय की तैनाती रोस्टर वार की जाए। रोस्टर हर हाल में सोमवार तक अनुमोदित करा लें। क्यूरेंटाइन सुविधा केंद्रों में बिजली और पानी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रश्मि पंत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

यह सामान खरीदा जाएगा
ऑक्सीजन कंसीनेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, नैशलाइजर, फेस मास्क, एन-95, पीपीई व सैनिटाइजर।
600 एएनएम और आशाओं को ट्रेनिंग, 10 टीमें गठित
नैनीताल। डीएम ने बताया कि जिले में 600 एएनएम और आशा वर्करों को कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। संक्रमित व्यक्ति अथवा लक्षण युक्त लोगों की पहचान के लिए 10 टीमेें बनाई गई हैं। फील्ड में कार्यरत टीमें बीमार व्यक्ति को 28 दिन तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टियां रद्द, बगैर अनुमति मुख्यालय से बाहर जाने पर रोक
डीएम ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर हेल्थ डिजास्टर पीरियड घोषित किया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिले भर के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिए गए हैं। कोई भी अधिकारी और कर्मचारी इस आपदा संक्रमण के समय बगैर अनुमति मुख्यालय से बाहर नहीं जायेंगे।

बैठक में ये रहे मौजूद
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भारती राणा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत, डॉ. तरुण कुमार टम्टा, मुख्य कोषाधिकारी अनीता आर्या, संयुक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीश लाल, सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार जोशी, डॉ. बीडी जोशी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed