{"_id":"9d25051e3e85aeda77bf817453f06231","slug":"22-days-of-rain-in-a-single-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 दिन की बारिश एक ही दिन में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 दिन की बारिश एक ही दिन में
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Thu, 24 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक खूब बदरा बरसे। जितनी सितंबर के महीने में अब तक बरसात हुई थी, उतनी तो एक रात में ही हो गई।
विज्ञापन
इससे गर्मी से भले राहत मिली हो, लेकिन जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। वैज्ञानिकों के अनुसार धान की देर से पकने वाली प्रजातियों के लिए यह फायदेमंद होगी।
वन अनुसंधान नर्सरी में बरसात का रिकार्ड रखा जाता है। वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट का कहना है कि हल्द्वानी में 11, 18, 19, 20, 21 और 22 सितंबर को बरसात हुई है।
विज्ञापन
इस दौरान कुल 48.6 एमएम बरसात हुई थी, लेकिन एक ही रात में 42.2 एमएम की बरसात रिकार्ड की गई है। पंतनगर विवि के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अजीत सिंह नैन कहते हैं कि देश के अन्य हिस्सों में भी बरसात हुई है। यह बरसात देर से तैयार होने वाली धान की फसलों के लिए काफी फायदेमंद होगी।
विज्ञापन