{"_id":"5ccdf906bdec2207836076cd","slug":"21557002502-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में आई पाकिस्तानी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी में आई पाकिस्तानी महिला की मौत
विज्ञापन
पाकिस्तानी महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। यहां अपने देवर के घर रह रही पाकिस्तानी महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। कराची के शहर नाजमाबाद निवासी जावेद खुर्शीद की पत्नी रेशमा जावेद (62) यहां कपूर लॉज तल्लीताल निवासी देवर सैय्यद अतरूस राही के घर आई थीं। शुक्रवार को अचानक रेशमा की तबियत बिगड़ गई। रिश्तेदार उसे लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद तल्लीताल थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एसआई शालू धारीवाल ने शनिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक महिला की मौत स्वाभाविक बताई गई है। रेशमा करीब 30 साल पहले दीर्घकालीन वीजा पर यहां आई थीं। उनका वीजा 2021 तक वैध था।
रिश्तेदारी में आई पाकिस्तानी महिला की मौत
विज्ञापन
रिश्तेदारी में आई पाकिस्तानी महिला की मौत