फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुमाऊं के पांच डिपो से 75 बसें चुनाव ड्यूटी में लगाईं

कुमाऊं के पांच डिपो से 75 बसें चुनाव ड्यूटी में लगाईं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं के पांच डिपो से 75 बसें चुनाव ड्यूटी में लगाईं
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव के लिए कुमाऊं के पांच डिपो से परिवहन निगम की 75 बसें प्रशासन ने अधिग्रहीत कर ली हैं। इस कारण देहरादून, दिल्ली समेत पर्वतीय रूटों पर यात्रियों को परेशानी सामना करना पडे़गा।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने कुमाऊं के काठगोदाम डिपो से 22, हल्द्वानी डिपो से 26 रुद्रपुर डिपो से 15, काशीपुर डिपो से 10 और रामनगर से दो बसों का अधिग्रहण किया है। बसों चुनाव में जाने के कारण परिवहन निगम ने भी कई रूटों पर बसों में कटौती की है। इस कारण आने वाले दिनों में रानीखेत, नैनीताल, दूनागिरि, जौरासी, गंगोलीहाट, बरेली, देहरादून, दिल्ली समेत कई रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रोडवेज बसों से सुरक्षा बलों को ड्यूटी के स्थल तक पहुंचा कर बसें वापस आ जाएंगी। इसके बाद मतदान खत्म होने पर बसें सुरक्षा बलों को छोड़ने के लिए भेजी जाएंगी। रोडवेज क्षेत्रीय महा प्रबंधक कुमाऊं यशपाल सिंह ने बताया कि पांच डिपो से बसें करीब 75 बसें भेजी गई हैं। इससे कई रूट प्रभावित होंगे। बसों की उपलब्धता के अनुसार ही रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन



बसें चुनाव में, यात्री हो जाएंगे ‘बेबस’
परिवहन निगम ने कुमाऊं से 75 बसें चुनाव ड्यूटी में लगाईं
22 बसें काठगोदाम डिपो से, 26 बसें हल्द्वानी डिपों की अधिग्रहीत
15 बसें रुद्रपुर डिपो, 10 बसें काशीपुर और दो बसें रामनगर की लगाई

प्राइवेट बसें भी लगाईं
हल्द्वानी। परिवहन विभाग ने निजी बसों का भी अधिग्रहण किया है। इसमें केमू की 250 और रामनगर की 54, कुमाऊं आदर्श मोटर सहकारी समिति की 40, गढ़वाल यूजर्स की 45 बसों का अधिग्रहण किया गया है। इन बसों को पर्वतीय जिलों में भेजा जाएगा। बसों का मूवमेंट आठ अप्रैल शुरू हो जाएगा। छोटे वाहनों का भी अधिग्रहण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1200 होमगार्डों को लाने के लिए 26 बसें कानपुर भेजीं
हल्द्वानी। जिला पुलिस ने कानपुर से 1200 होमगार्डों को लाने के लिए शनिवार की सुबह 26 बसों को रवाना कर दिया। संभावना है कि ये बसें रविवार की शाम तक लौट आएंगी। होमगार्डों को ठहरने के लिए कालाढूंगी से लेकर हल्द्वानी तक पुलिस ने 12 स्कूलों में व्यवस्था की है। स्कूलों में 25 से अधिक अस्थायी टायलेट, पानी और पंखों की व्यवस्था की जा रही है।


बिना बसों के प्राइवेट स्कूल भी बंद रहेंगे
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा निजी स्कूलों की बसों का अधिग्रहण कर लिया गया है। इस वजह से निजी स्कूल तीन दिनों तक बंद हो सकते हैं। इसके बाद 12 अप्रैल से निजी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो पाएगी। इधर, सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगने के कारण स्कूलों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। परिवहन विभाग ने सभी पब्लिक स्कूलों से नौ अप्रैल को बसें मांगी हैं। बसें 11 अप्रैल का मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियों के वापस होने के बाद ही मिल पाएंगी। प्रशासन की चेतावनी भी है कि बसें न देने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इधर, प्रशासन का पत्र मिलने के बाद निजी स्कूलों द्वारा नौ अप्रैल को बसें निर्वाचन कार्यालय भेजने की तैयारी की है। स्कूल संचालकों का कहना है कि बसें निर्वाचन ड्यूटी में लगने के कारण नौ से 11 अप्रैल तक विद्यालय बंद करना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed