{"_id":"5c4a23a0bdec224dab5ff669","slug":"21548362656-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन फैक्ट्रियों के सैकडों श्रमिकों ने जुलूस निकाल किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन फैक्ट्रियों के सैकडों श्रमिकों ने जुलूस निकाल किया जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सिडकुल स्थित स्पार्क मिंडा, भगवती प्रोडक्ट (माइक्रोमैक्स) और वोल्टास फैक्ट्री के सैकड़ों श्रमिकों ने 452 श्रमिकों की छंटनी के विरोध में बृहस्पतिवार को यहां जुलूस निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने कमिश्नर आवास, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाद श्रमायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर श्रमिकों की बहाली की मांग की।
रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार दोपहर सिडकुल की स्पार्क मिंडा, भगवती प्रोडक्ट (माइक्रोमैक्स), वोल्टास फैक्ट्री के सैकड़ों श्रमिक एकत्र हुए और रामलीला मैदान से रैली निकालते हुए कमिश्नर आवास पहुंचे, वहां प्रदर्शन करने के बाद श्रमिक सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय आए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने के बाद श्रमिकों का जुलूस तिकोनिया चौराहा नैनीताल रोड होकर श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचा और विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने श्रमायुक्त के न होने पर उनके कार्यालय में ज्ञापन दिया। श्रमिकों का कहना था कि भगवती प्रोडक्ट (माइक्रोमैक्स) के 303, स्पार्क मिंडा के 135, वोल्टास के 14 श्रमिकों की फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मनमाने ढंग से गेट बंदी कर दी गई है। इस कारण सैकड़ों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। श्रमिक अपनी मांगों के संबंध में वार्ता करने के लिए शाम पांच बजे तक कार्यालय के बाहर श्रमायुक्त का इंतजार करते रहे। वहां ज्ञापन देकर लौट गए। जुलूस एवं प्रदर्शन में विभिन्न फैक्ट्रियों के दीपक अधिकारी, लक्ष्मी दत्त भट्ट, हेम चंद्र, गणेश राठौर, पूनम शर्मा, आशा, हरीश पांडे, त्रिलोक सिंह, सूरज सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, नीरज पालीवाल, कौशल, कैलाश भंडारी, हरिपाल सिंह, जनक दुलारी, आशा सुयाल आदि थे।
तीन फैक्ट्रियों के सैकड़ों श्रमिकों ने जुलूस निकाल किया जोरदार प्रदर्शन
452 श्रमिकों की छंटनी का विरोध, पुन: काम पर वापस लिए जाने की मांग
कमिश्नर के कैंप कार्यालय में नारेबाजी से हड़कंप
हल्द्वानी। आंदोलित फैक्ट्री कर्मियों द्वारा आयुक्त के कैंप कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने की सूचना से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी ने आंदोलित कर्मियों को फटकार लगा नारेबाजी बंद कराई और सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर पहुंचने को कहा। रुद्रपुर स्थित तीन फैक्ट्रियों से निकाले गए कर्मियों ने शहर में जुलूस निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन से पूर्व में अनुमति ली थी, लेकिन उक्त कर्मचारी बृहस्पतिवार को जुलूस लेकर कमिश्नर के कैंप कार्यालय जा पहुंचे और गेट के बाहर सरकार, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी बीच सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंनेे आंदोलित कर्मियों को कड़ी फटकार लगा अपने दफ्तर बुलाया। बाद में कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को उनके दफ्तर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।