{"_id":"5c2fc78ebdec2256ad22d95d","slug":"21546635150-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाईस्कूल में लगेगी बाल संसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाईस्कूल में लगेगी बाल संसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग के प्रत्येक जूनियर हाईस्कूल में 19 जनवरी को बाल संसद होगी। इसमें बच्चों की विभिन्न विषयों पर चर्चा प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें विजेता बच्चे 26 जनवरी को पुरस्कृत किए जाएंगे।
समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से इस संबंध में सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। अपर निदेशक ने कहा है कि 19 जनवरी को प्रत्येक जूनियर हाईस्कूल में बाल संसद का आयोजन किया जाएगा। 25 जनवरी को सीआरसी में प्रत्येक जूनियर हाईस्कूल से चयनित बच्चों की सीआरसी में बाल संसद आयोजित की जाएगी। 26 जनवरी को विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। फरवरी में विद्यालय स्तर पर 16 फरवरी को, संकुल स्तर पर 23 फरवरी को बाल संसद होगी। विद्यालय स्तर पर नौ मार्च को, संकुल स्तर पर 16 मार्च को होगा। बाल संसद के एजेंडे में सड़क सुरक्षा, आपदा, बाढ़, बादल फटना, नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ना, भूकंप, आपदा से बचाव, नशाखोरी आदि सामाजिक बुराईयां, पर्यावरण जागरूकता, वनों का संरक्षण आदि विषय शामिल किए गए हैं। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अलग-अलग विकासखंडों में बाल संसद में अलग-अलग विषयों पर चर्चा संचालित की जाएगी। माह के तीसरे शनिवार को विद्यालय में बाल संसद होगी। संकुल स्तर पर बाल संसद माह के अंतिम शनिवार को होगी।
जूनियर हाईस्कूलों में 19 जनवरी को होगी बाल संसद
विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा, विजेता बच्चे 26 जनवरी को पुरस्कृत होंगे