फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विंटर कार्निवाल: लोक संस्कृति का अनूठा संगम

विंटर कार्निवाल: लोक संस्कृति का अनूठा संगम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
विंटर कार्निवाल: लोक संस्कृति का अनूठा संगम
नैनीताल। सरोवर नगरी में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को दर्शाती हुई सुंदर झांकियों के बीच नैनीताल विंटर कार्निवाल का आगाज हो गया। बृहस्पतिवार को तल्लीताल से कार्निवाल मार्च को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, मेयर हल्द्वानी डॉ.जोगेद्र पाल सिंह रौतेला, डीएम विनोद कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

कार्निवाल मार्च के लिए एचडीएफसी बैंक के पास पंडाल सजाया गया था। कार्निवाल मार्च में मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने चैत की चैत्वाल, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के बच्चों ने बेडू पाको बारो मासा, सीआरएसटी के बच्चों ने बग्वाल मेले, निशांत स्कूल के बच्चों ने कुमाऊंनी शादी के दृश्य, जीजीआईसी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश, एसडीएल की छात्राओं ने लाली हो लाली गीत पर, जीआईसी के एनसीसी और एनएसएस कैडेटों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए और जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी के बच्चों ने योगा की प्रस्तुति दी। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से आए सांस्कृतिक दल ने छोलिया नृत्य, जीया बैंड दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने मतदाता जागरूकता, एसडीआरएफ, सिख समुदाय के लोगों ने रोमांचकारी प्रदर्शन, आर्मी और पीएसी के बैंड ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे, मीनाक्षी कीर्ति ने किया।
विज्ञापन




विंटर कार्निवाल : बेडू पाको बारो मासा
विधायक, मेयर, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर कार्निवाल मार्च रवाना किया
अमर उजाला ब्यूरो

जीया बैंड की धुन पर झूमे
नैनीताल। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर विशेष पहचान रखने वाले दिल्ली के जीया बैंड की ओर से कार्निवाल मार्च में दी गई प्रस्तुति काफी आकर्षण का केंद्र रही। बैंड ने लोगों की मांग पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध बेडू पाको बारो मासा गीता की धुन बजाई तो स्थानीय जनता के साथ पर्यटक भी झूम उठे। बैंड की टीम का नेतृत्व कर रहे विनोद राठौर ने बताया कि उनके साथ करीब पचास लोगों की टीम आई है। जीया बैंड अभिनेता अभिषेक बच्चन, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रस्तुति दे चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
- नैनीताल विधायक संजीव आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य डॉ.हरीश बिष्ट, एडीएम हरबीर सिंह, एसडीएम अभिषेक रूहेला, प्रमोद कुमार, सीईओ केके गुप्ता, सुलोहिता नेगी, त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, नगराध्यक्ष मनोज जोशी, पूरन मेहरा, अरविंद पडियार, गोपाल रावत, भानू पंत, दयाकिशन पोखरिया, भूवन हर्बोला, विवेक साह, तारा राणा, तुलसी कठैत, मुकेश जोशी, संतोष साह, भावना भट्ट, हेम आर्या, खष्टी बिष्ट, मंजू बिष्ट, भूवन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

कार्निवाल का आमंत्रण न मिलने सभासद खफा
नैनीताल। विंटर कार्निवाल में पालिका के सभासदों को कार्यक्रम का आमंत्रण नहीं मिला। सभासदों ने पत्र जारी कर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की है। पत्र में सभासद सागर आर्या, सुरेश चंद्र, निर्मला चंद्रा, रेखा आर्या, पुष्कर बोरा, भगवत रावत, गजाला कमाल, मनोज साह, कैलाश रौतेला, दया सुयाल, राजू टांक, मोहन नेगी, प्रेमा अधिकारी के हस्ताक्षर हैं।


लेक कार्निवाल में नाविकों ने सजाईं नौकाएं
नैनीताल। नैनी झील में लेक कार्निवाल का आयोजन किया गया। लेेक कार्निवाल में करीब 52 नाविकों ने प्रतिभाग किया और अपनी नौकाओं की सुंदर तरीके से सज्जा कर मल्लीताल वोट स्टैंड के पास से झील में विभिन्न आकृतियां बनाईं। ब्यूरो


विंटर कार्निवाल में आज
सुबह 10:00 - 11:30 - विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर से प्रस्तुतियां
सुबह 11:30-12:00 - प्रकाश आर्या : यूनीक डांस ग्रुप की प्रस्तुति
दोपहर 12:00 - 12:30 - वॉइस डांस ग्रुप की प्रस्तुति
दोपहर 02:00 - 03:00 - नाहीका ग्रुप की प्रस्तुति
शाम 04:30 - 05:00 - सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुति
शाम 05:00 - 10:00 - लोक कलाकारों प्रस्तुतियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed