फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सुरई बफर जोन का प्रस्ताव भी लटका

सुरई बफर जोन का प्रस्ताव भी लटका

Mon, 01 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सुरई बफर जोन का प्रस्ताव भी लटका
हल्द्वानी। ऊधम सिंह नगर में सुरई के जंगलों में बफर जोन बनाने का प्रस्ताव भी अटक गया है। राज्य वन्यजीव बोर्ड की अगली होने वाली बैठक में इसे खारिज करने का प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (यूपी) का बफर जोन प्रस्तावित है। इसमें उत्तराखंड के तराई पूर्वी वन प्रभाग का सुरई, किलपुरा, खटीमा रेंज के जंगलों को शामिल कर बफर जोन बनाने की योजना है। वर्ष-2016 में बफर जोन की जद में आ रहे 22 गांवों के ग्रामीणों से भी रायशुमारी की गई थी। इस प्रस्ताव को राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में पारित होना था, लेकिन 2017 विस चुनाव के मद्देनजर इस पर चर्चा नहीं हुई थी। वहीं ग्रामीणों ने सुरई में बफर जोन बनाने को लेकर विरोध जताया है। इसे लेकर जनप्रतिनिधि भी सहमत नहीं है। मामला तूल पकड़ने के बाद शासन भी फिलहाल बफर जोन को लेकर कदम खींचने का संकेत दे रहा है। सूत्रों की मानें तो आगामी राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में सुरई में बफर जोन बनाने का प्रस्ताव खारिज करने का प्रस्ताव भी पारित हो सकता है। वन संरक्षक पश्चिमी वन वृत्त डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि शासन स्तर पर होने वाली राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में ही सुरई बफर जोन पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed