{"_id":"5b9c0001867a557eca090b84","slug":"21536950273-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद ने उठाई रानीखेत में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद ने उठाई रानीखेत में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल ने रानीखेत क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताई है। संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं का कहना है कि वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद स्पष्ट हो रहा है कि अपराध शांत वादियों में भी जड़ें जमा चुका है।
ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में भी पार्टी ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, व्यापारियों और फेरी वालों का कड़ाई से सत्यापन करने की मांग उठाई थी। कहा कि इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने बाहर से आने वाले संदिग्ध अथवा अपराधी किस्म के लोगों की स्थानीय स्तर पर मदद करने वाले लोगों की भी पहचान होनी चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि पूर्व में पर्यटन नगरी में इतनी तादात में अपराध नहीं हुए हैं। बाहरी संदिग्ध लोगों की जांच और सत्यापन का कार्य कड़ाई से होना जरूरी है। यदि बढ़ते अपराधों पर अंकुश नहीं लगा तो उक्रांद भविष्य में आंदोलन करेगा।
उक्रांद बोली आर्थिक आधार पर हो आरक्षण
रानीखेत। उक्रांद ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग उठाई है। कहा कि आरक्षण और एससी एसटी एक्ट से देश में जातिगत मतभेद भी उत्पन्न हो रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में सह प्रभारी कुंदन बिष्ट, नगर अध्यक्ष राजेंद्र रौतेला, रघुनंदन पपने, महेश चंद्र, देवेंद्र कुमार, नरेश चंद्र, चंदन नेगी आदि शामिल थे।