फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भारत से विश्व तक जाएगी हिंदी: पंत

भारत से विश्व तक जाएगी हिंदी: पंत

Sat, 18 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
भारत से विश्व तक जाएगी हिंदी: पंत
हल्द्वानी। मॉरीशस में आयोजित श्वि हिंदी उत्सव में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के भाषा एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि हिंदी एक दिन पूरे विश्व में व्याप्त हो जाएगी और भारत की वसुधैव कुटुंबकम की संस्कृति को दुनिया अपनाएगी।
विज्ञापन


ऋषि दयानंद संस्थान में विश्व हिंदी सम्मेलन से पूर्व हुए विश्व हिंदी उत्सव में मॉरीशस के संस्कृति एवं कला मंत्री पृथ्वीराज रूपन ने कहा कि मॉरीशस हिंदी और हिंदी संस्कृति को लगातार आगे बढ़ा रहा है। आधारशिला विश्व हिंदी मिशन, संस्कृति मंत्रालय मॉरीशस और आर्य सभा मॉरीशस के संयुक्त तत्वावधान में हुए विश्व हिंदी उत्सव में भारत, मॉरीशस और दूसरे देशों के हिंदी सेवियों ने भाग लिया। मारीशस के उद्योग एवं सहकारिता मंत्री सुनील भोला ने कहा कि भारतवंशियों ने मॉरीशस आने के बाद अपनी संस्कृति और हिंदी को बचाए रखा। आधारशिला के संपादक और कार्यक्रम समन्वयक दिवाकर भट्ट ने कहा कि दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी एक है। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति विभूति नारायण राय ने हिंदी को व्यापक रूप से समाज में अभिव्यक्त करने की बात कही। दयानंद संस्थान के प्रोफेसर सुदर्शन जगेसर, डॉ. सुभागवती धनूकचंद, प्रो. ओमप्रकाश गंगोला, डॉ. श्रीदेवी चौबे, डॉ. उदयनारायण गंगू आदि थे।
विज्ञापन


विभूति नारायण को राहुल सांकृत्यायन सम्मान
हल्द्वानी। मॉरीशस में विश्व हिंदी उत्सव में आधारशिला फाउंडेशन ने लेखक और अंतरराष्ट्रीय हिंदी विवि के पूर्व कुलपति विभूति नारायण राय को राहुल सांकृत्यायन सम्मान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश पंत को मारीशस में विश्व हिंदी गौरव सम्मान
हल्द्वानी। उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रकाश पंत को उनकी हिंदी सेवाओं के लिए हिंदी उत्सव के अवसर पर मारीशस की हिंदी संस्थाओं ने विश्व हिंदी गौरव सम्मान से नवाजा।


भारत से विश्व तक जाएगी हिंदी : पंत
विश्व हिंदी उत्सव में सम्मानित हुए हिंदी सेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed