फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   इग्नू किन्नर समुदाय के लोगों को पढ़ाएगा नि:शुल्क

इग्नू किन्नर समुदाय के लोगों को पढ़ाएगा नि:शुल्क

Tue, 17 Jul 2018 01:57 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
इग्नू किन्नर समुदाय के लोगों को पढ़ाएगा नि:शुल्क
ignou
हल्द्वानी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इग्नू ने किन्नर समुदाय के लोगों के लिए सभी पाठ्यक्रमों में निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में इग्नू अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. कमरुद्दीन ने बताया कि सत्र जुलाई 2018 में प्रवेश हेतु नामांकन प्रक्रिया जारी है। डिप्लोमा, पीजी, स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश को आवेदन ऑनलाइन करना होगा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थी सर्टिफिकेट डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं स्नातक डिग्री कार्यक्रमों में ऑफलाइन मोड से निशुल्क शिक्षा ले सकते हैं। अन्य सभी वर्गों के लिए प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन ही रहेगी। उन्होंने बताया जिन लोगों ने कोई औपचारिक शिक्षा नहीं ली है या जिनकी पढ़ाई कक्षा आठ या 10 में छूट गई है। ऐसे लोग इग्नू से छह माह का बीपीपी कार्यक्रम उत्तीर्ण कर सीधे बीए, बीकॉम एवं अन्य रोजगारपरक डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में एडमिशन पा सकते हैं। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए एमबी कॉलेज के अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed