{"_id":"5b16f4b74f1c1b214d8b4d64","slug":"21528231095-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मध्यमा, उतर मध्यमा का परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मध्यमा, उतर मध्यमा का परीक्षा परिणाम घोषित
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) और उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। पूर्व मध्यमा का परीक्षा परिणाम 93.28 प्रतिशत और उत्तर मध्यमा का 96.24 प्रतिशत रहा। पूर्व मध्यमा में रघुनाथ कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय के शिवांकर देशवाल और उत्तर मध्यमा में ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार के हिमांशु मिश्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्व मध्यमा के परीक्षा परिणाम में 2017 की तुलना में 5.73 प्रतिशत और उत्तर मध्यमा में 2.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
संस्कृत शिक्षा परिषद के सभापति और निदेशक आरके कुंवर ने परीक्षा परिणाम घोषित किये। उन्होंने बताया कि पूर्व मध्यमा में पंजीकृत संस्थागत 854 में से 802 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 754 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। संस्थागत का परिणाम 94.01 प्रतिशत रहा। व्यक्तिगत के पंजीकृत 55 में से 47 ने परीक्षा दी और 38 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। पूर्व मध्यमा में पंजीकृत कुल 909 में से 849 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 792 उत्तीर्ण हुए। पूर्व मध्यमा का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.28 प्रतिशत रहा।
उत्तर मध्यमा के पंजीकृत संस्थागत 881 में 829 ने परीक्षा दी और 802 उत्तीर्ण हुए। संस्थागत का परीक्षा परिणाम 96.74 प्रतिशत रहा। व्यक्तिगत के 57 में 50 ने परीक्षा दी जिसमें से 44 उत्तीर्ण हुए। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 88.00 रहा। उत्तर मध्यमा में कुल 938 में से 879 ने परीक्षा दी और 846 उत्तीर्ण हुए। उत्तर मध्यमा का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.24 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
पूर्व मध्यमा की प्रथम दस वरीयता सूची में 12 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें रघुनाथ कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय के शिवांकर देशवाल प्रथम, श्री वाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधूरा चंपावत के विनय पांडे द्वितीय और श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी नैनीताल के हर्षित जोशी तृतीय स्थान पर रहे। उत्तर मध्यमा के प्रथम दस की वरीयता सूची में भी 12 परीक्षार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर मध्यमा मे ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार के हिमांशु मिश्र प्रथम, श्री वाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधूरा चंपावत के लक्की जोशी द्वितीय और श्री वाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधूरा चंपावत के ही अमित जोशी तृतीय स्थान पर रहे।
महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के हर्षित को प्रदेश में तीसरा स्थान
हल्द्वानी। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा परीक्षा में श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के छात्र हर्षित जोशी ने 413 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ग्राम भनोली (अल्मोड़ा) निवासी हरीश चंद्र जोशी और दीपा जोशी के बेटे हर्षित की सफलता पर प्रधानाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी, प्रबंधक नवीन चंद्र वर्मा, सचिव भोला शंकर, वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद्र गुरुरानी, सदस्य डीसी खुल्वे, महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति, डॉ. केसी जोशी, डॉ. चंद्र बल्लभ बेलवाल ने शुभकामनाएं दी हैं।