फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रचना ने 72वीं रेंकिंग से उतीर्ण की नेट जेआरएफ की परीक्षा

रचना ने 72वीं रेंकिंग से उतीर्ण की नेट जेआरएफ की परीक्षा

Tue, 15 May 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
रचना ने 72वीं रेंकिंग से उतीर्ण की नेट जेआरएफ की परीक्षा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जैनोली निवासी चेतना मेहरा ने नेट-जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अखिल भारतीय स्तर पर उनकी 72वीं रैंकिंग हैं। इससे पहले चेतना 2017 में यूएसईटी परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं। जैनोली निवासी गोविंद सिंह मेहरा की पुत्री चेतना मेहरा बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा जीजीआईसी रानीखेत से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद जीआईसी जैनोली से उन्होंने प्रथम श्रेणी में ही 12वीं पास की। बीएससी उन्होंने डीएसबी नैनीताल से और एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी से एमएससी की परीक्षा भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। चेतना ने अब एनईटी-जेआरएफ की परीक्षा गणित विषय से उत्तीर्ण की है। अपनी सफलता का श्रेय चेतना ने अपने शिक्षक पिता गोविंद सिंह और माता शोभा मेहरा को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed