{"_id":"5af754904f1c1bd2408b4d08","slug":"21526158480-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख ठगे
Updated Sun, 13 May 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
हल्द्वानी। होटल मैनेजमेंट कर चुके एक युवक से रूस के होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए गए। जब नौकरी नहीं लगी तो उसे ठगी का अहसास हुआ।
बरेली रोड के रहने वाले युवक ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसने आम्रपाली इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। वह पूना के एक होटल में काम करता था। वहां उसकी दोस्ती होटल में काम करने वाले एक युवक से हो गई। युवक भी हल्द्वानी का रहने वाला था इसलिए घुलने मिलने में कोई परेशानी नहीं हुई। आरोप है कि युवक ने उसे मास्को (रूस) में एक होटल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
इस पर युवक को तीन लाख रुपये दे दिए गया। आरोप है कि उसे कामर्शियल वीजा पर रूस भेजा गया और तीन महीने तक एक गेस्ट हाउस में ठहराया गया। जब भी वह नौकरी की बात करता तो युवक आजकल में टाल देता। तीन माह बाद वीजा खत्म होने पर वह भारत लौट आया। युवक के अनुसार जब रुपये वापस मांगे तो आनाकानी की जाने लगी। युवक ने कोतवाली में तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो