{"_id":"5adcf0d44f1c1b05418b5f38","slug":"21524429012-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव चालकों की कमिश्नर से पुकार एक्वेरियम तो सही करा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव चालकों की कमिश्नर से पुकार एक्वेरियम तो सही करा दो
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल झील के बीचोंबीच स्थित एक्वेरियम बदहाल है। इस कारण यहां सैलानियों की आवाजाही कम हो गई है। इससे नाव चालकों को रोजी, रोटी की चिंता सताने लगी है। उन्होंने नवनियुक्त कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला से खस्ताहाल एक्वेरियम का सौंदर्यीकरण करवाने की मांग की है।
तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने वर्ष 2010 में एक्वेरियम का शुभारंभ किया था। भीमताल झील के बीच में 1.40 करोड़ रुपये के एक्वेरियम को डीडीए नहीं सुधर सका। बदहाल, जीर्णशीर्ण एक्वेरियम में मरी मछलियों को देख सैलानियों का गुस्सा नाव चालकों पर उतरता है। सैलानी बोटिंग नहीं कर रहे हैं। नाव चालकों की रोजी-रोटी पर संकट गहराता जा रहा है। इसलिए नाव चालकों ने नवनियुक्त आयुक्त रौतेला से बदहाल एक्वेरियम को सुधारकर वहां रेस्टोरेंट, पानी का फव्वारा, भीम की गदायुक्त मूर्ति लगाने की मांग की है।
हमारी आयुक्त साहब से गुहार है कि बदहाल एक्वेरियम को सही कराकर नाव चालकों की खतरे में पड़ी रोजी-रोटी को बचाया जा सकें।
- सलीम नाव चालक, भीमताल
सैलानियों के न आने से पूरा व्यवसाय चौपट हो रहा है। एक्वेरियम की हालत खराब का होना इसकी प्रमुख वजह है।
- वजीर बख्श, नाव चालक
डीडीए के अधिकारियों के अनदेखी के चलते भीमताल का एक्वेरियम आज सैलानियों के बीच अपनी पहचान खो रहा है।
- फिरोज, नाव चालक