फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गाड़ी की टक्कर से हुई थी तेंदुए की मौत

गाड़ी की टक्कर से हुई थी तेंदुए की मौत

Fri, 30 Mar 2018 02:14 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी की टक्कर से हुई थी तेंदुए की मौत
leopard in lucknow - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी। गौला रौखड़ में मिले तेंदुए के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। इसमें पसली, सिर की हड्डी टूटने, अंदरूनी जख्म से अधिक रक्तस्राव से मृत्यु का खुलासा हुआ है। तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज के अंतर्गत आंवला चौकी गेट पर एक निजी स्कूल के पास तीन साल के तेंदुए का शव मिला था। इधर बृहस्पतिवार को वन विभाग ने पशु चिकित्सकों से शव का पोस्टमार्टम कराया। गौला रेंजर गणेश त्रिपाठी का कहना है कि शव के शरीर में अंदरूनी जख्म काफी थे। इसकी वजह से अधिक खून बह गया था। पसली, सिर की हड्डी भी टूटी थी। आशंका है कि किसी गाड़ी की चपेट में आकर तेंदुए की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम कर शव जला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed