फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कर्मचारी ने फर्जी टोकन से गौला से निकलवा दिया

कर्मचारी ने फर्जी टोकन से गौला से निकलवा दिया

Sat, 24 Mar 2018 02:35 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी ने फर्जी टोकन से गौला से निकलवा दिया
हल्द्वानी। लालकुआं खनन निकासी गेट में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ने फर्जी टोकन से गौला नदी से उपखनिज पार करा दिया। मामला पकड़ में आने पर वन निगम की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में तहरीर सौंपी है। वहीं अवैध निकासी करने वाले वाहन की निकासी बंद करते हुए वन विभाग को कार्रवाई के लिखा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लालकुआं गौला खनन निकासी गेट में एक डंपर की ओवरलोड में निकासी बंद थी। मौसम खराब होने के कारण आरएफआईडी चिप भी खराब थी। इसका फायदा उठाते हुए देबु नाम के कंप्यूटर ऑपरेटर ने फर्जी टोकन से गौला में डंपर को निकासी करा दी। जांच में जब डंपर पकड़ में आया तो चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। उधर कंप्यूटर ऑपरेटर भी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को डीएलएम के निर्देश पर लालकुआं गेट इंचार्ज ने कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ पुलिस में तहरीर सौंपी है। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर को हटा दिया गया है। उधर डंपर की निकासी बंद करते हुए वन विभाग को कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला पकड़ में आने पर निगम ने कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाया
पुलिस में ऑपरेटर के खिलाफ सौंपी तहरीर, वाहन की भी निकासी की बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed