फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पूर्व पैरा मिलिट्री सम्मेलन में आठ प्रस्ताव पारित

पूर्व पैरा मिलिट्री सम्मेलन में आठ प्रस्ताव पारित

Fri, 16 Mar 2018 02:30 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
पूर्व पैरा मिलिट्री सम्मेलन में आठ प्रस्ताव पारित
हल्द्वानी में पूर्व अर्द्धसैनिकों का सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। पूर्व पैरा मिलिट्री कल्याण समिति का मंडलीय सम्मेलन आठ मुद्दों पर केंद्रित रहा। सदस्यों ने पूर्व पैरा मिलिट्री बोर्ड जिले स्तर पर गठन करने और पेंशन के लिए अलग व्यवस्था की मांग की। समिति के पदाधिकारी 21 मार्च को गैरसैंण जाएंगे और मंत्रियों तक अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में बृहस्पतिवार को कुमाऊं मंडल के सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया। पदाधिकारियों ने कल्याण बोर्ड का गठन करने, कोटद्वार और अल्मोड़ा में शाखाएं खोलने की मांग की। समिति के अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी के अनुसार कुछ लोगों की अप्रैल 2004 से पेंशन बंद कर दी गई है। इसे पहले की तरह लागू करने और वन रैंक वन पेंशन व्यवस्था लागू करने का मुद्दा भी बैठक में उठा। मेडिकल सुविधा और कैंटीन की सुचारू व्यवस्था करने की सरकारों से मांग की गई। मेडिकल और इंजीनियरिंग कालेजों में पूर्व पैरा मिलिट्री के परिवारों के बच्चों के लिए सीट आरक्षित करने का प्रस्ताव रखा गया। पूर्व पैरा मिलिट्री पेंशन के मामले में अलग नियमावली बनाकर सिविल पेंशन से बाहर करने के लिए केंद्र सरकार से मांग की गई। इसके अलावा प्रत्येक जिले और तहसील में विश्राम गृहों के निर्माण कराने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की गई। नियुक्तियों के मामले में दस फीसदी आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। बैठक में पूर्व आईजी वीके उप्रेती, पूर्व आईजी पी पंत, टीडी शर्मा, जीएस बिष्ट, रूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed