{"_id":"5a661d344f1c1b81268b5cc0","slug":"21516641588-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन केंद्र सिखा रहा आग से बचाव के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन केंद्र सिखा रहा आग से बचाव के तरीके
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। फायर सीजन को लेकर दमकल कर्मी भी सक्रिय हो गए हैं। मार्च पहले सप्ताह से फायर सीजन शुरू हो जाता है। अग्निशमन केंद्र रानीखेत की तरफ से जगह-जगह लोगों को आग से बचाव के तरीके सिखाए जा रहे हैं। सबसे अधिक फोकस विद्यालयों को किया जा रहा है। वहां बच्चों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन के तरीके और घटना के समय कैसे राहत कार्य हों, इसकी भी जानकारी दी जा रही है।
अग्निशमन केंद्र रानीखेत की तरफ से अग्निशमन अधिकारी धन सिंह कुंवर के नेतृत्व में टीम ने यहां रानीखेत क्लब, मेघदूत होटल, राजीव नवोदय विद्यालय तथा स्टेट बैंक ताड़ीखेत में वृहद अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के तरीके सिखाए। नवोदय विद्यालय में बच्चों को आग के दुष्परिणाम बताए गए और इससे सुरक्षा के तरीके भी समझाए। डेमो के माध्यम से बताया कि आग की घटना के बाद कैसे राहत कार्य चलाया जाए।
होटलों में अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण किया, कर्मचारियों को इनके संचालन के तरीके बताए गए। कई होटलों में अग्नि शमन उपकरणों की जांच भी की गई। इससे पूर्व केंद्र की तरफ से कुमाऊं पब्लिक स्कूल द्वाराहाट, स्टेट बैंक कफड़ा में अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी गई। हालांकि बारिश नहीं होने के कारण इस बार फायर सीजन से पहले ही जंगल धधकने लगे हैं, इसे लेकर भी प्रशासन ने सक्रियता बढ़ाई है।