फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वाहन और क्रशर स्वामियों में टकराव, निकासी ठप

वाहन और क्रशर स्वामियों में टकराव, निकासी ठप

Tue, 16 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
वाहन और क्रशर स्वामियों में टकराव, निकासी ठप
हल्द्वानी। उप खनिज के भाव कम बढ़ करने को लेकर वाहन एवं क्रशर स्वामियों में टकराव बढ़ गया है। वाहन स्वामियों में गौला नदी के आधा दर्जन गेटों से निकासी ठप कर दी। चेतावनी दी कि यदि क्रशर संचालकों ने उचित मूल्य नहीं दिया तो बेमियादी बंदी की जाएगी।
विज्ञापन

गौला में खनन नियमित नहीं हो पा रहा है। अब नदी से निकलने वाले उप खनिज के दाम तय करने में वाहन और क्रशर स्वामियों में टकराव हो गया है। वाहन स्वामियों का आरोप है कि स्टोन क्रशर स्वामियों ने पहले 47 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जबकि वाहन स्वामी सिर्फ 40 रुपये प्रति क्विंटल की मांग कर रहे थे लेकिन तेजी का हवाला दिया गया। फिर इस भाव को दो रुपये घटाकर 45 कर दिया। आरोप लगाया कि अब क्रशर स्वामी मनमाने ढंग से 38 रुपये प्रति क्विंटल कर रहे हैं साथ ही वाहन से भी 90 क्विंटल की मात्रा बढ़ा कर 120 क्विंटल करने पर आमादा है। इसके विरोध में लालकुआं उप प्रभाग में चार गेट और हल्द्वानी में दो गेटों पर निकासी बंद रही। इससे नदी से निकासी का निर्धारित लक्ष्य 25 हजार घनमीटर से घट कर महज 11-12 घनमीटर पहुंच गया। अगर दोनों पक्षों में वार्ता नहीं हुई तो 54.25 लाख घनमीटर का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पाएगा। वहीं वाहन संचालन नहीं होने से वन, वन निगम के अधिकारियों के हाथ पांव फूले हुए हैं।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वाहन स्वामियों ने उप जिलाधिकारी एपी वाजपेयी को ज्ञापन सौंपकर एक दाम निर्धारित करने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि प्रति वाहन निकासी को 90 क्विंटल ही रखा जाए। ज्ञापन देने वालों में पंमी सैफी, इंद्र सिंह, संजय राणा, मनोज मठपाल, नंद किशोर, ललित मोहन, रवींद्र सिंह, अरशद, अजय, अमर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीशमहल गेट पर प्रदर्शन

गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वाहन स्वामियों शीशमहल गेट पर क्रशर स्वामियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए स्वर में कहा कि क्रशर स्वामियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं वन निगम पर भी कंबल सभी श्रमिकों को नहीं देने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन करने वालों में मनीष गौड़, उमेश पांडे, मोहन तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed