फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बिल न देने पर मरीज के हाथ बांधे

बिल न देने पर मरीज के हाथ बांधे

Wed, 06 Sep 2017 02:55 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
बिल न देने पर मरीज के हाथ बांधे
हल्द्वानी। निजी अस्पताल में इलाज का बिल न भरने पर मरीज का हाथ बेड से बांध दिया गया। मरीज के परिजनों को बकाया बिल अदा करने की बात कहकर भेज दिया गया। उधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज के उत्पात करने के कारण हाथ बेड से बांध दिया गया था।
विज्ञापन

रुद्रपुर निवासी मोहित ने बताया कि छोटे भाई राज कुमार को पेट में कुछ दिक्कत हुई थी और उसकी आंतें फट गई थी। एक सितंबर को राज कुमार को नैनीताल रोड स्थित बांबे हास्पिटल में भर्ती कराया गया था और 19 हजार रुपये जमा किए थे।। मोहित ने आरोप लगाया कि मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन ने धनराशि की मांग की। कहा कि बकाया धनराशि जमा करने पर ही मरीज को जाने देंगे। साथ ही मरीज राज कुमार का हाथ बेड से बांध दिया। काफी देर तक अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच गहमागहमी चलती रही। देर शाम तक मरीज अस्पताल में ही था। हालांकि, उसके हाथ खोल दिए थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि 70 हजार रुपये का बिल है और सात हजार रुपये दवा के अलग से बाकी हैं। 70 हजार रुपये के एवज में महज 19 हजार रुपये का भुगतान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एडीएम ऊधमसिंह नगर ने भी फोन किया था। प्रबंध निदेशक के मुताबिक मरीज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसने आईसीयू का शीशा तोड़ दिया था। आईसीयू का शीशा तोड़ने के बाद आगे मरीज उत्पात न कर सके इसलिए उसके हाथ बांध दिए थे। बिल न भरने की वजह से हाथ बांधने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed