फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   21 complaints from various departments were registered on Tehsil Day.

Nainital News: तहसील दिवस में विभिन्न विभागों की 21 शिकायतें दर्ज

Wed, 05 Nov 2025 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 05 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
21 complaints from various departments were registered on Tehsil Day.
हल्द्वानी। तहसील दिवस में जल निगम, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, वन, पशुपालन, परिवहन, बाल विकास, स्वास्थ्य, समाज कल्याण विभाग व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की 21 शिकायतें दर्ज की गई। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार कुलदीप पांडे की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने इंदिरा नगर में टूटी पाइप लाइनों, स्ट्रीट लाइटों, क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कराने, अधूरी सीवर लाइन का काम पूरा कराने, उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

पार्षद मनोज जोशी, मुकुल बल्यूटिया व रोहित कुमार ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को हल कराने, तौफीक अहमद ने नई बस्ती आजाद नगर स्थित अस्पताल में जनसुविधाओं को बढ़ाने, मसरूर अहमद, अनस सलमानी व साहिल अहमद ने वार्ड 32 में सफाई व्यवस्था ठीक कराने व शहर बानो ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिया ने निशुल्क गैस कनेक्शन दिलाने, भगवती देवी, माया देवी व रेशम ने पुत्री के विवाह के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की। युंका नेता हेमंत साहू ने राजपुरा में क्षतिग्रस्त नालियों का निर्माण कराने, सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को ठीक कराने की मांग की। वार्ड संख्या 12 की पार्षद प्रीति आर्य ने पूर्व में दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई न होने पर रोष जताया। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed