फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल: फ्लैग ऑफ के साथ आज अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे प्रतिभागी

नैनीताल: फ्लैग ऑफ के साथ आज अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे प्रतिभागी

Fri, 19 Apr 2019 09:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल: फ्लैग ऑफ के साथ आज अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे प्रतिभागी
फाइल फोटो

साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) एवं उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से आयोजित द अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालय एमटीबी चैलेंज-2019 साइकिलिंग प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को आगाज हो गाया। नैनीताल के शैले हॉल में आयोजित समारोह में प्रतियोगिता का उद्घाटन कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला और डीआईजी कुमाऊं अजय जोशी ने किया।

विज्ञापन


इससे पहले सुबह एमटीबी चैलेंज साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल रेस हुई, इसमें करीब 170 आवेदकों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल रेस को केएमवीएन के जीएम अशोक जोशी ने मल्लीताल पंत पार्क से रवाना किया। यह रेस पंत पार्क से बारापत्थर और खुर्पाताल बाइपास से रूसी होते हुए वाया हल्द्वानी रोड से मल्लीताल में संपन्न हुई। ट्रायल में नियमों के अनुसार 88 प्रतिभागियों का चयन मुख्य प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन


मुख्य साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित कुल प्रतिभागियों में 26 विदेशी और 62 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। यह रेस शुक्रवार सुबह सात बजे फ्लैग ऑफ के साथ शुरू होगी, जो अल्मोड़ा तक जाएगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागी 564 किमी का सफर तय करके 25 अप्रैल को मसूरी पहुंचेंगे, जहां 26 अप्रैल को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed