{"_id":"5c97d27abdec2260e22ac87c","slug":"201553453690-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश के नामांकन में जाएंगी इंदिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश के नामांकन में जाएंगी इंदिरा
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से सोमवार को रुद्रपुर में नामांकन करेंगे। नामांकन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश भी जाएंगी।
पूर्व सीएम को टिकट मिलने पर रविवार को स्वराज आश्रम में कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी की। कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश ने बताया कि वह पांचों सीटों पर नामांकन में शामिल होंगी। कांग्रेसी सोमवार को सुबह दस बजे फुटकुआं पर एकत्र होंगे और रुद्रपुर रवाना होंगे। 11 बजे रुद्रपुर के गांधी पार्क में कांग्रेसी एकत्र होंगे। गांधी पार्क में ही पूर्व सीएम समेत अन्य नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। नामांकन करने के बाद लालकुआं में जनसंपर्क करते हुए शाम चार बजे स्वराज आश्रम पहुंचेंगे। शाम सात बजे नारीमन चौराहा काठगोदाम में जनसंपर्क करेंगे। आतिशबाजी करने वालों में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, राहुल छिम्वाल, हरीश मेहता, एनबी गुणवंत, भोला भट्ट, प्रयाग दत्त भट्ट, राजेंद्र नेगी, मनोज श्रीवास्तव, विजय सिजवाली, नरेश अग्रवाल, राजेंद्र खनवाल, केदार पलड़िया आदि थे।
हरीश रावत के नामांकन में इंदिरा भी जाएंगी
स्वराज आश्रम में कांग्रेसियों ने हरदा को टिकट मिलने पर बांटी मिठाई और आतिशबाजी की