फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आरटीए बैठक में 475 परमिटों पर मंथन

आरटीए बैठक में 475 परमिटों पर मंथन

Sat, 26 Jan 2019 02:26 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sat, 26 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
आरटीए बैठक में 475 परमिटों पर मंथन
taxi union strike
हल्द्वानी। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की शुक्रवार को एक साल बाद सर्किट हाउस में बैठक हुई। इसमें कुमाऊं के विभिन्न रूटों पर 457 परमिट जारी करने पर (सबसे ज्यादा 193 परमिट कालाढूंगी-पवलगढ़-सीताबनी-कॉर्बेट लैंडस्केप और 95 परमिट हल्द्वानी-रुद्रपुर इंटरसिटी) देने आदि आवेदनों पर विचार किया गया। आरटीए बैठक में 40 बसों के परमिट हस्तांतरण का मामला भी रखा गया। आरटीए सचिव एवं आरटीओ राजीव मेहरा के अनुसार बैठक में केवल आवेदनों पर विचार किया गया है, संबंधित आवेदनों पर जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त एवं आरटीए अध्यक्ष राजीव रौतेला ने कहा कि जो वाहन स्वामी परमिट लेने के बाद वाहन संचालित नहीं कर रहे हैं, उनके परमिट निरस्त करने के साथ नए लोगों को परमिट जारी किए जाएं। उन्होंने प्राधिकरण के सचिव, आरटीओ राजीव मेहरा से कहा कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, पवलगढ़, सीतावनी, नयागांव में सफारी वाहनों का संचालन हाईकोर्ट के निर्देशानुसार और वन नियमों के अनुसार वन विभाग द्वारा किया जाए। इससे स्थानीय लोगों को अधिक रोजगार मिलेगा। आयुक्त ने आरटीए की बैठकें अन्य जिलों में भी करने और इन बैठकों में डीएम समेत सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को भी नियमित रूप से बुलाने का भी निर्देश दिया। बैठक में आरटीए मेंबर दया जोशी, रविंद्र कर्नाटक, डीएम विनोद कुमार सुमन, अपर आयुक्त संजय कुमार खेतवाल, एआरटीओ विमल पांडे, डॉ. गुरदेव सिंह, परिवहन निगम के आरएम यशपाल सिंह, एडीएम वित्त राजस्व एसएस जंगपांगी आदि थे।
विज्ञापन



आरटीए बैठक में 475 परमिटों पर मंथन
एक साल बाद बैठक की नौबत आई

इन रूट पर आवेदन आए
- 193 परमिट कालाढूंगी- पवलगढ़- सीताबनी- कॉर्बेट लैंडस्केप
- 95 परमिट इंटरसिटी सेवा (हल्द्वानी-रुद्रपुर)
- 03 कुमाऊं आदर्श बस यूनियन को रामनगर रूट पर
- 45 कांट्रेक्ट कैरिज
- 35 औद्योगिकी- अनुबंध के आधार पर परमिट
-19 यूटिलिटी
- 13 टैक्सी
- 75 मैक्सी कैब वाहनों के परमिट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed