{"_id":"5b64bc8b4f1c1b07788b7880","slug":"201533328523-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ घंटे गुल रही बिजली
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कठघरिया 33केवी उपकेंद्र के अंडरग्राउंड केबिल में खराबी आने से सात घंटे बिजली गुल रही। दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए और दो घंटे बिजली गुल रही।
कठघरिया उपकेंद्र के अंडरग्राउंड केबिल में आज तड़के चार बजे बिठौरिया, ब्लाक, कठघरिया, दमुवाढूंगा और फतेहपुर की बिजली गुल हो गई। सुबह लगभग 11 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। दोपहर में हुई झमाझम बारिश के बाद कई जगह ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए। फ्यूज उड़ने के कारण लालडांठ रोड, सद्भावना कालोनी, शिव पार्वती विहार, भट्ट कालोनी आदि में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। फ्यूज ठीक कराने के लिए लाइनमैन ने शटडाउन लिया। दो बजे गुल हुई बिजली शाम चार बजे सुचारु हो सकी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि केबिल में फाल्ट आने के कारण सुबह बिजली गुल हुई थी। उपकेंद्र के पीछे तक केबिल में करंट आ रहा था इसके बाद करंट नहीं मिल रहा था। केबिल बदलाकर आपूर्ति सुचारु की गई।
कठघरिया उपकेंद्र के केबिल में आई थी खराबी
दोपहर में बारिश से उड़ गए ट्रांसफार्मर के फ्यूज