फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हरीशताल और डालकन्या क्षेत्र की मिट्टी के नमूनों की जांच श्ाुरू

हरीशताल और डालकन्या क्षेत्र की मिट्टी के नमूनों की जांच श्ाुरू

Thu, 26 Apr 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
हरीशताल और डालकन्या क्षेत्र की मिट्टी के नमूनों की जांच श्ाुरू
प्रतीकात्मक चित्र
हल्द्वानी। उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड की ओर से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नए चाय बागानों की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के चलते ओखलकांडा ब्लाक के हरीशताल और डालकन्या क्षेत्र से लिए गए मिट्टी के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। दोनों गांवों से अभी और मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले ओखलकांडा ब्लाक के डूंगरी गांव में चाय बागान की स्थापना की जा रही थी। इस गांव की मिट्टी भी जांच में उपयुक्त पाई गई थी लेकिन बाद में इस गांव में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध न होने के कारण मामला खटाई में पड़ गया। उसके बाद बोर्ड ने हरीशताल और डालकन्या क्षेत्र में मिट्टी की जांच के लिए नमूने लेने शुरू किए। श्यामखेत स्थित चाय बागान के प्रभारी नवीन चंद्र पांडे ने बताया कि दोनों गांवों से मिट्टी के 50 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि जांच में मिट्टी चाय बागान के लिए उपयुक्त पाई जाती है तो क्षेत्र में चाय बागान की स्थापना की जाएगी। हरीशताल और डालकन्या क्षेत्र में सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed