{"_id":"5a4a673c4f1c1b156b8bf883","slug":"201514825532-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 रुपये के चालान को 45 किमी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 रुपये के चालान को 45 किमी दौड़
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। साप्ताहिक बंदी के चालानों के निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने के कारण व्यापारी परेशान हैं। उन्हें 45 किमी दूर अल्मोड़ा की दौड़ लगानी पड़ रही है, जबकि गत माह हुए तहसील दिवस में डीएम ने चालानों के निस्तारण की व्यवस्था रानीखेत में ही कराने के निर्देश दिए थे। इससे व्यापारी प्रतिनिधियों में नाराजगी है।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी ने बताया कि नगर में साप्ताहिक बंदी सोमवार को निर्धारित है। बंदी का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यापारियों के चालान काटे जाते हैं, लेकिन इन चालानों के निस्तारण की यहां कोई व्यवस्था नहीं बन पाई है। 100 रुपये के चालान के निस्तारण के लिए व्यापारियों को 45 किमी दूर अल्मोड़ा की दौड़ लगानी पड़ रही है।
अल्मोड़ा जाने के लिए दुकान भी बंद करनी पड़ रही है। पिछले माह हुए तहसील दिवस में डीएम ने विभागीय अधिकारियों को चालानों के निस्तारण की व्यवस्था रानीखेत में ही करने को कहा था, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं बन पाई। कहा कि यदि चालानों के निस्तारण की व्यवस्था रानीखेत में नहीं की गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।