{"_id":"5a46a9354f1c1b6e468bd540","slug":"201514580277-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने फुटपाथ और सड़क खाली कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने फुटपाथ और सड़क खाली कराई
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
तीन महीने बंद रहेगी ये सड़क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को शहर की सड़कों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान 20 अतिक्रमणकारियों का दस-दस हजार रुपये का कोर्ट चालान किया। इस दौरान छह से अधिक अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया गया। अभियान के चलते अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा है कि सड़क, फुटपाथ, पार्किंग स्थलों में अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस की टीम शुक्रवार को नैनीताल रोड पर पहुंची। अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए निकली। टीम में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों ने नैनीताल रोड स्थित ओके होटल से लेकर सिंधी चौराहे के मध्य सड़क किनारे, पार्किंग स्थलों, फुटपाथ पर लगे फड़, ठेली, रेहड़ी वालों को हटाया। अभियान के शुरू होते ही सड़क किनारे जमे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई फड़, ठेली वाले तो टीम को देखते ही चले गए जबकि छह से अधिक अतिक्रमणकारियों को टीम ने धर दबोचा। सिटी मजिस्ट्रेट उपाध्याय ने बताया कि अभियान के दौरान 20 अतिक्रमणकारियों का दस-दस हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया। उन्होंने बताया कि होली मैदान के पास पार्किंग स्थल में भी फलों के ठेले वालों को हटाया गया। इस पार्किंग में अब आसानी से कुछ वाहन पार्क हो सकते हैं। उपाध्याय ने बताया कि सड़क किनारे, पार्किंग स्थल, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी अतिक्रमणकारी आए तो सामान समेत फड़, ठेली भी जब्त की जाएगी।
इसका फोटो भी है।