{"_id":"5a08a1e34f1c1b7a548bc7df","slug":"201510515171-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमदान से कटकटोनिया से कूल तक एक किमी सड़क बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमदान से कटकटोनिया से कूल तक एक किमी सड़क बनाने का काम शुरू
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
भीमताल में श्रमदान करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। शासन-प्रशासन में बैठे जिम्मेदारों की लीला भी अपरंपार है। विकास का जोर शोर से गुणगान तो करते हैं, लेकिन जरूरतमंद गुहार लगाते थक जाते हैं उनकी पीड़ा को सुनने की जरूरत नहीं समझी जाती। भीमताल ब्लॉक के पांडे गांव के एक तोक के लोगों का दर्द भी न नेताओं ने सुना, न अधिकारियों ने। दर्द था सड़क का। एक किमी सड़क बन जाती तो इस तोक के 35 परिवार भी भीमताल-जंगलिया मोटर मार्ग से जुड़ जाते। ग्रामीणों ने बार-बार की गुहार के बजाय अब खुद फावड़ा और गैती उठाई है और सड़क के निर्माण में खुद जुट गए हैं।
ग्रामसभा के तोक भांकर से कटकटनोटिया तक मंडी समिति की ओर से सड़क बनाई गई थी, लेकिन कटकटोनियां से लगभग एक किमी दूर कूल तोक तक सड़क नहीं बनाई गई। इसके ग्रामीण नाराज थे। वे लगातार सड़क की मांग कर रहे थे। जिले में बैठे अधिकारियों ने तो अनसुना किया ही स्थानीय विधायक भी कोरे आश्वासन देते रहे। इस उपेक्षा से क्षुब्ध ग्रामीणों ने रविवार से श्रमदान कर एक किमी रोड बनाने का काम शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में जमा ग्रामीणों ने गैती, बेलचा और फावड़े की मदद से पहाड़ी का कटान शुरू कर दिया। श्रमदान शुरू हुआ तो युवाओं और पुरुषों की मदद को महिलाएं भी घरों से निकल पड़ीं। सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट ने बताया कि एक किलोमीटर सड़क बनाने के बाद कूल तोक के 35 परिवारों को लाभ मिलेगा और चौपहिया वाहन उनके घरों तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि एक पखवाड़े के भीतर एक किलोमीटर कटान कर सड़क तैयार कर ली जाएगी। श्रमदान करने वालों में कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख सोनू बिष्ट, पूरन जोशी, महेश पलड़िया, जीवन पलड़िया, किशन आर्य, गणेश पलड़िया, शिवदत्त, खीमानंद पलड़िया, नवीन आर्या आदि शामिल थे।
कटकटोनियां से कूल तक एक किमी सड़क श्रमदान से बनाने का काम शुरू
35 परिवारों को लाभ मिलेगा इस सड़क के बन जाने से